फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pegasus Spying: Himachal Pradesh Congress Protest Outside Raj Bhawan Shimla

पेगासस जासूसी मामले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 23 Jul 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Jul 2021 06:13 PM IST
सार

राजभवन के बाहर राठौर ने कहा कि इस घटना ने सिद्ध किया है कि भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के फोन टैप कर मोदी सरकार ने किसी भी व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन किया है।

विज्ञापन
Pegasus Spying: Himachal Pradesh Congress Protest Outside Raj Bhawan Shimla
राजभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मामले में शुक्रवार को राजभवन तक विरोध जुलूस निकाला। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। जासूसी कांड के खुलासे के बाद मोदी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने और मामले की जांच सुप्रीमकोर्ट के जज से करवाने की मांग की गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन भी सौंपा गया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


राजभवन के बाहर राठौर ने कहा कि इस घटना ने सिद्ध किया है कि भाजपा का नैतिक पतन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के फोन टैप कर मोदी सरकार ने किसी भी व्यक्ति के निजता के अधिकार का हनन किया है। देश के संविधान की अवहेलना भी की है। पत्रकारों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। राजनेताओं सहित जजों और विपक्षी दलों के फोन टैप कर उनकी जासूसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। देश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई, केंद्र का यह दावा झूठा है। सैनिक शिविर पर आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर था। केंद्र ने आज तक इसकी जांच रिपोर्ट किसी को नहीं बताई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी पूछा कि कोरोना कॉल में केंद्र के पैकेज से हिमाचल को कितना हिस्सा मिला। 

ये रहे मौजूद
गंगूराम मुसाफिर, केहर सिंह खाची, चेतराम ठाकुर, आदर्श सूद, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक, सुशांत कपरेट, आनंद कौशल, अमित नंदा, इंद्र जीत सिंह, सत्यजीत नेगी, यशवंत सिंह छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, युकां के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed