{"_id":"622e0aaa9c7cd06d041b4c48","slug":"himachal-pradesh-sanyukt-morcha-hunger-strike-for-old-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा: पालमपुर में 10 अप्रैल से फिर भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा: पालमपुर में 10 अप्रैल से फिर भूख हड़ताल
Sun, 13 Mar 2022 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:47 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा के महासचिव एलडी चौहान ने कहा कि सरकार ने पेंशन बहाली के मुद्दे पर निर्णय नहीं लिया तो मोर्चा पालमपुर में 10 से 15 अप्रैल तक पुन: विरोध में भूख हड़ताल शुरू करेगा।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा के महासचिव एलडी चौहान ने कहा है कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द सभी तथ्यों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करेगा और पेंशन बहाली पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आधार पर बहाली की बात करेगा। यदि प्रदेश सरकार ने फिर भी इस मुद्दे पर निर्णय नहीं लिया तो मोर्चा पालमपुर में 10 से 15 अप्रैल तक पुन: विरोध में भूख हड़ताल शुरू करेगा।
चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई के लिए प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर भी पारदर्शी और दूरगामी नीतियों के साथ प्रयासरत हैं। पुरानी पेंशन बहाली की सबसे पहले 2015 में मांग उठाने वाले पदाधिकारी भी आज का हिस्सा हैं। प्रदेश की कोई भी सरकारी या गैर सरकारी एजेंसी अपने स्तर पर इसकी जांच की सत्यता जान सकती है।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि 25 दिसंबर को पेंशन बहाली पर मोर्चा की तरफ से पालमपुर में सांकेतिक भूख हड़ताल रखी गई थी और सरकार की तरफ से मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई निर्णय कर्मियों की मांगों पर नही लिया गया है।