फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Sanyukt Kisan Manch demand for msp

शिमला: संयुक्त किसान मंच का सवाल, कहां गए बागवानों को जारी किए 20 करोड़

Sun, 12 Dec 2021 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Dec 2021 09:37 PM IST
सार

संयुक्त किसान मंच का कहना है कि बागवानों के साथ लूट खसोट के लिए आढ़तियों के साथ एपीएमसी और सरकार बराबर के दोषी हैं। सीजन के दौरान एपीएमसी की मंडियों में बागवानों के साथ लूट की खुली छूट दी गई।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Sanyukt Kisan Manch demand for msp
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान बागवानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे संयुक्त किसान मंच ने जवाब दो सरकार अभियान में प्रदेश पूछा है कि बागवानों को एमआईएस का पैसा कब मिलेगा। विधानसभा में सरकार ने एमआईएस के पैसे का भुगतान करने के लिए 20 करोड़ जारी करने का दावा किया है। अगर यह पैसा जारी हुआ है तो बागवानों को क्यों नहीं मिला, सरकार इसका जवाब दे।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने कहा है कि सरकार ने वादा किया था कि उप चुनावों के बाद बागवानों को एमआईएस के पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा। उप चुनाव हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है बावजूद इसके एक भी बागवान को एमआईएस में खरीदे सेब का भुगतान नहीं हुआ। यह सरकार की कथनी और करनी में फर्क को जाहिर करता है। 
विज्ञापन


संयुक्त किसान मंच का कहना है कि बागवानों के साथ लूट खसोट के लिए आढ़तियों के साथ एपीएमसी और सरकार बराबर के दोषी हैं। सीजन के दौरान एपीएमसी की मंडियों में बागवानों के साथ लूट की खुली छूट दी गई। रुमाल के नीचे बोलियां लगी, मनमाना लेबर चार्ज और छूट वसूली गई, बैंक डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर कटौती और एपीएमसी के बैरियरों पर अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने विधानसभा में माना है कि एमआईएस मेंखरीदे सेब का 2013 से 2020 तक आठ सालों का करीब 671.29 लाख रुपये का भुगतान लंबित है। अपनी फसल का पैसा न मिलने के कारण बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 


एमएसपी लागू हो तो किसान बागवानों को मिलेगी राहत
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि फलों, सब्जियों सहित अन्य फसलों पर एमएसपी ( न्यूनतम समर्थन मूल्य) की मांग इसी लिए की जा रही है, ताकि किसान बागवानों को उनकी उपज की कीमत के लिए सालों इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed