एचआरटीसी कर्मियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, बीओडी में हुए ये फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अपने कर्मचारियों को तीन फीसदी और पेंशनरों को चार फीसदी महंगाई भत्ता जारी करेगा। रविवार को निदेशक मंडल की बैठक में हुए इस फैसले से करीब 11 हजार कर्मचारी और पांच हजार पेंशनरों को फायदा होगा।
यह महंगाई भत्ता 130 से 134 फीसदी किया गया है। बैठक में एचआरटीसी में 500 ड्राइवर और 500 कंडक्टरों के पदों को भरने की स्वीकृति भी दी गई। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा।
इसके साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप और दफ्तरों में कार्य कर रहे पीस मील वर्करों के लिए पॉलिसी बनाने का फैसला लिया गया है। इन वर्करों को पहले टेस्ट देना होगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के लिए अलग से किटी चलाई जाएगी। इसमें परिवहन निगम की प्रतिदिन कमाई का सात फीसदी फंड डाला जाएगा ताकि पेंशन देने में दिक्कतें पेश न आएं।
नालागढ़ हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ डिपो
वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट आदि अन्य लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए 13 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में अब टीएमपीए नाम खत्म होगा, यह टीएमपीए कंडक्टर कहलाएंगे। मंत्री ने कहा कि चालक-परिचालकों के अतिरिक्त भत्ते का भुगतान अप्रैल 2019 तक निपटा दिया जाएगा।
बैठक से पहले परिवहन मंत्री ने तीन डिपुओं को पुरस्कार देकर नवाजा। नालागढ़ डिपो को एक लाख रुपये प्रथम पुरस्कार से साथ नवाजा गया, जबकि तारा देवी डिपो को 75 हजार रुपये के साथ दूसरे और धर्मशाला डिपो को 50 हजार रुपये के साथ तृतीय पुरस्कार दिया गया। डिपो को फायदे में ले जाने के लिए यह राशि दी गई।
83 चालक, परिचालक और मेकेनिक सम्मानित
डिपो को फायदे में ले जाने के लिए यह राशि दी गई। परिवहन मंत्री ने रविवार को एचआरटीसी में बेहतर सेवाएं देने वाले 83 चालकों-परिचालकों और मेकेनिकों को सम्मानित किया। मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि निगम में ऐसे चालक-परिचालक हैं, जिन्हें प्रबंधन की ओर से प्रदेश के किसी भी रूट पर भेजा गया, लेकिन इनके बेहतरीन कार्यों से निगम की आय में इजाफा हुआ है। अब प्रबंधन की ओर से ऐसे चालक-परिचालकों को राशि के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।
सीएम आज इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी
परिवहन निगम शिमला शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को विधानसभा परिसर में इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम 50 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहा है। इसमें 30 बसें शिमला शहर जबकि 20 बसें धर्मशाला शहर में चलाई जानी हैं। एक महीने के भीतर ये बसें पहुंच जाएंगी। गोविंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में हादसे रोकने के लिए रोड सेफ्टी के तहत 40 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। इसमें गाड़ी की स्पीड को रोकने, क्रैश बैरियर लगाने, ट्रामा सेंटर आदि की व्यवस्था की जानी है।