फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Panchayat by-elections for 256 seats in July

256 सीटों पर इस माह होंगे पंचायत उपचुनाव, चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा

Wed, 13 Jun 2018 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 13 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Panchayat by-elections for 256 seats in July

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव जुलाई में होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के इस समय 256 पद खाली चल रहे हैं। इनमें पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों और वार्ड सदस्यों के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के भी कई पद रिक्त पडे़ हैं। इन पदों को भरने के लिए ये चुनाव करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन



इसके मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे रहा है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भर में पंचायती राज संस्थाओं में किसी प्रतिनिधि के इस्तीफा देने, किसी के देहांत होने या अन्य कारणों से 256 पद रिक्त हैं। इनमें जिला परिषद सदस्यों के दो, पंचायत समिति के चार, ग्राम पंचायत प्रधान के 12, उपप्रधान के 24 और वार्ड सदस्यों के 214 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्यों में एक पद कुल्लू और एक कांगड़ा में खाली चल रहा है। पंचायत समिति सदस्यों के दो पद कांगड़ा, एक मंडी और एक सोलन में रिक्त चल रहा है। ग्राम पंचायत प्रधानों के दो पद हमीरपुर, चार कांगड़ा, तीन मंडी, एक शिमला और दो सिरमौर में रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूचियों पर अपील डीसी के पास होगी

Himachal Pradesh Panchayat by-elections for 256 seats in July

उपप्रधान का एक पद बिलासपुर, तीन चंबा, तीन हमीरपुर, पांच कांगड़ा, चार मंडी, दो शिमला, तीन सिरमौर, एक सोलन और दो ऊना में खाली हैं। वार्ड सदस्यों के बिलासपुर में पांच, चंबा में 13, हमीरपुर में 16, किन्नौर में 21, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 57, लाहौल-स्पीति में दो, मंडी में 32, शिमला में 30, सिरमौर में 6, सोलन में 13 और ऊना में छह पद रिक्त हैं। इन सारे पदों पर ही चुनाव करवाए जा रहे हैं।

मतदाता सूचियों पर 11 जून तक आपत्तियां दर्ज की जानी थीं। अब तीन दिन के बाद उपायुक्तों के पास अपील की अवधि शुरू होगी। सभी अपीलों के निपटारे और मतदाता सूचियों को जारी करने के बाद पंचायतों के उपचुनाव घोषित किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed