फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh newly appointed governor kalraj mishra reached shimla

शिमला पहुंचे हिमाचल के नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र

Sun, 21 Jul 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh newly appointed governor kalraj mishra reached shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से शिमला पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी, बहू व दो पोतियां भी शिमला पहुंचीं। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका आधिकारिक रूप से स्वागत किया। सोमवार को शाम सवा चार बजे राजभवन में कलराज मिश्र पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, हिमाचल हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) सुनील भराला के अलावा यूपी विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक समेत कई अन्य लोग भी शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


लंबी सियासी पारी के बाद बने राज्यपाल
राज्यपाल बनने वाले कलराज मिश्र का लंबा सियासी अनुभव रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्णकालिक प्रचारक रह चुके मिश्र राज्यपाल बनने से पहले पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा भाजपा के प्रभारी थे। उससे पहले वह 2010 से 2012 तक प्रदेश भाजपा के भी प्रभारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केद्र व यूपी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे। यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा वह तीन बार राज्यसभा सांसद और एक बार देवरिया से लोकसभा सदस्य भी रहे। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक भी रह चुके हैं। मिश्र भाजयुमो के पहले निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed