फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Multipurpose Health Worker Association demands from state govt

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरकार से की ये मांग

Sun, 23 Dec 2018 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Dec 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Multipurpose Health Worker Association demands from state govt

राज्य बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ की राज्य स्तरीय बैठक ऊना अस्पताल के कांफ्रेंस हाल में हुई। प्रदेश अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने संघ की उपलब्धियों की जानकारी दी और कर्मचारियों की दिक्कतों पर चर्चा की। मुख्य रूप से बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के रिक्त पदों पर चर्चा की गई। हरीश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के स्वीकृत 2060 पदों में से 1360 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लगभग 600 पद रिक्त हैं। महासचिव रवि दत्त भारद्वाज ने बताया कि बीते सात सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से शिमला में हुई बैठक में मांगों पर चर्चा हुई थी। कहा कि लंबित मांगों को पूरा करने की शुरुआत कर दी गई है। 50-50 पर्यवेक्षक का बैच महिलाओं का नाहन में 12 नवंबर और पुरुषों का हमीरपुर में 19 नवंबर से प्रशिक्षण ले चुका है।
विज्ञापन


संघ ने बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य महिला-पुरुष कार्यकर्ता की मांग पूरा करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का आभार जताया है। सरकार से मांग की है कि बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। पुरानी पेंशन बहाली की जाए। तीन साल पूरा करने वाले रोगी कल्याण समिति के तहत नियुक्त कार्यकर्ता जल्द रेगुलर किए जाएं। पदोन्नति के बैच निरंतर जारी रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिला-पुरुष पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत नहीं हैं, वहां पद सृजित किए जाएं। ब्लॉक सुपरवाइजर के पद सृजित किए जाएं। जो कार्यकर्ता 30 से 35 साल सेवा के उपरांत बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो रहे है, उन्हें वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए। इस दौरान सोनिया डढवाल, रविदत्त भारद्वाज, सुभाष चंद, प्रताप चोपड़ा, राकेश पठानिया, विजयलक्ष्मी, विक्रमा, रमेश गौतम, कृष्ण चंद वर्मा, राजेश कुमार, प्यारेलाल, रवि शंकर, हरगोविंद सिंह, विपिन कुमार, रजनीश जस्सल, सुरेश अत्री, बनारसी दास, महिंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed