फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh government to borrow Rs 800 crore to pay salaries pensions

इस वित्तीय वर्ष में तीसरी बार 800 करोड़ का और कर्ज लेगी सरकार

Sat, 19 Aug 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Aug 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh government to borrow Rs 800 crore to pay salaries pensions

आर्थिक संकट से जूझ रही प्रदेश सरकार 800 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सूत्रों की मानें तो विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन-भत्तों में वृद्धि पर होने वाले खर्च के लिए सरकार कर्जा लेने की तैयारी में है।

विज्ञापन


सरकार ने दस वर्ष अवधि वाले अपने आठ सौ करोड़ के स्टॉक को बेचने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। स्टॉक को भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बेचा जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई में 22 अगस्त को नीलामी प्रक्रिया होगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अनुमति ले ली है। सरकार का अनुमान है कि पांच सौ करोड़ के स्टॉक पर इतना ही पैसा बाजार से मिल जाएगा, जिसकी अदायगी अगस्त 2027 के बाद करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकांश हिस्सा कर्मचारी वेतन और पेंशन के लिए

Himachal Pradesh government to borrow Rs 800 crore to pay salaries pensions
हिमाचल प्रदेश सरकार

वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार के वार्षिक बजट प्लान का अधिकांश हिस्सा कर्मचारी वेतन और पेंशन में जाता है। ऐसे में विकास कार्यों के लिए सरकार को केंद्र पोषित योजनाओं या फिर कर्ज पर ही निर्भर होना पड़ता है।

इस वित्तीय वर्ष में सरकार लगभग दो हजार करोड़ से अधिक का ऋण ले चुकी है। प्रदेश सरकार के कई निगम और बोर्ड घाटे में भी चल रहे हैं, जिससे नॉन प्लान पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

सरकार ने नॉन प्लान के खर्च को कम रखने के लिए जो अनुबंध पर नियुक्तियां देने की नीति बनाई थी, उसमें भी बदलाव किया गया है।

नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से सरकार पर आने वाले दिनों में आर्थिक बोझ और बढ़ेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को चार फीसदी अंतरिम राहत और चार फीसदी डीए भुगतान अगले माह से करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed