फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh congress committee.

दगाबाज कांग्रेसियों पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 07 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh congress committee.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भितरघातियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। यह कार्रवाई जिला परिषदों में भितरघात, क्रॉस वोटिंग करने या करवाने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों पर होगी। जिला परिषदों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव में कुछ मामलों में क्रॉस वोटिंग के मामले सामने आए हैं तो कई वार्डों में चुनाव में भितरघात करने या पार्टी के समानांतर उम्मीदवारों को खड़ा करने के मामले उजागर हुए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर सभी जिला कांग्रेस कमेटियों से जानकारी तलब की है। हाल ही में कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज हुई है जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के पास है। कांगड़ा जिले में कांग्रेस विचारधारा का अध्यक्ष नहीं बन पाने का कारण काली भेड़ें होने की बात खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सार्वजनिक तौर पर कर चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ और जिलों में भी जिला परिषदों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ इसी विचारधारा से जुडे़ प्रत्याशियों को जानबूझकर खड़ा करने के मामले सामने आए हैं। ऐसे सभी मामलों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी गंभीरता से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मामलों में प्रत्याशियों को जिला और ब्लॉकों के कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने भी उतारा है। ऐसे मामलों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है। यानी कारण बताओ नोटिस देने के अलावा पार्टी से निलंबित या निष्कासित भी किया जा सकता है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू अनुशासनहीनता पर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि काली भेड़ों के मामले में पार्टी कार्रवाई करेगी। इसके लिए जिलों से सबूत जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed