{"_id":"5d7898118ebc3e01711f65a5","slug":"himachal-police-purchase-1-50-crores-jammer-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैमर वाहन के लिए अब दूसरों का मुंह नहीं ताकेगी हिमाचल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैमर वाहन के लिए अब दूसरों का मुंह नहीं ताकेगी हिमाचल पुलिस
Wed, 11 Sep 2019 12:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस को पहला जैमर वाहन मिल गया है। केंद्र सरकार की एक कंपनी की मदद से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से इस जैमर वाहन को तैयार करवाया गया है। इस वाहन के पुलिस के पास होने पर अब प्रदेश में आने वाले वीआईपी के वाहन के आसपास किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को निष्क्रिय करने करने वाले वाहन के लिए दूसरे राज्यों का मुंह नहीं ताकना होगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश में किसी भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हिमाचल पुलिस के खुफिया विभाग को जैमर के लिए पंजाब या हरियाणा का रुख करना पड़ता था। जीप में जैमर डिवाइस लगाया गया है जो सौ मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस को कुछ देर के लिए निष्क्रिय कर देता है। हिमाचल में हर साल वीवीआईपी का आना जाना लगता रहता है।
विज्ञापन
कई जेड प्लस या उससे उच्च सुरक्षा प्राप्त नेताओं के आने पर जैमर वाहन मंगाने पड़ते हैं। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि इस वाहन को पुलिस आधुनिकीकरण के लिए मिलने वाले बजट से खरीदा गया है।
विज्ञापन
जल्द होगी बुलेट प्रूूफ कार की खरीद
हिमाचल पुलिस के खुफिया विभाग ने जैमर वाहन के बाद बुलेट प्रूफ कारों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो दो बुलेट प्रूफ कार खरीदने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इनके आने के बाद अगर एक बार में एक वीवीआईपी आता है तो सिक्योरटी के लिए प्रदेश पुलिस को दूसरे प्रदेशों की ओर नहीं देखना पड़ेगा।