{"_id":"59831d2a4f1c1b8a7b8b4805","slug":"himachal-police-head-constables-pso-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस हेड कांस्टेबल नहीं होंगे अफसरों के पीएसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस हेड कांस्टेबल नहीं होंगे अफसरों के पीएसओ
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकारी अब अपने साथ पुलिस हेड कांस्टेबल को पीएसओ नहीं रख पाएंगे। अधिकारियों को पीएसओ के रूप में केवल कांस्टेबल ही मिलेंगे। इस संबंध में डीजीपी कार्यालय से आदेश जारी हो गए हैं। अधिकारियों के पास पीएसओ के रूप में सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल को अब हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। प्रदेश में कई अधिकारियों के साथ पुलिस जवान पीएसओ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कई मुख्य आरक्षी भी पीएसओ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। हेड कांस्टेबल के पीएसओ के रूप में सेवाएं देने से कई थानों में जांच अधिकारी भी कम पड़ रहे हैं, क्योंकि हेड कांस्टेबल थानों में जांच अधिकारी का कार्य भी देखते हैं।
विज्ञापन
इस कारण सूबे के कई पुलिस थानों में काम प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने अब प्रदेश में अधिकारियों के पास पीएसओ की सेवाएं दे रहे सभी हेड कांस्टेबल को हटाने का फैसला लिया है। एचसी को पीएसओ से हटाकर उनके स्थान पर आरक्षी को पीएसओ के रूप में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ सांठगांठ के कारण कई एचसी लंबे समय से भी पीएसओ की सेवाएं दे रहे है। जबकि संबंधित थानों में जांच अधिकारियों की कमी के कारण कई मामले लंबे खिंचते चले जा रहे हैं। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ का कहना है कि इस संबंध में आदेश मिले हैं। कहा कि जिला में जिस भी अधिकारी के साथ एचसी पीएसओ के रूप में सेवाएं दे रहा है, उसे हटाकर वहां आरक्षी को तैनात किया जाएगा।