फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police: DGP Kundu said - the property of the accused of illegal mining will be seized

हिमाचल पुलिस: डीजीपी कुंडू बोले- अवैध खनन के आरोपियों की संपत्ति होगी सीज

Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीबीएन में जुआ अधिनियम के बहुत अधिक मामले हैं। इसे भी ईडी और आयकर विभाग से जोड़कर आरोपी की संपत्ति को अटैच किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Police: DGP Kundu said - the property of the accused of illegal mining will be seized
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि एनडीपीएस और माइनिंग एक्ट के मामलों को ईडी और आयकर विभाग से जोड़ा जाएगा। इन मामलों में पुलिस केवल जुर्माना करती है, जिसे लोग आसानी से दे रहे हैं। इससे मामले कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अब प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी संपत्ति सीज करेगी। अभी तक प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत 20 करोड़ की संपत्ति को सीज किया है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीबीएन में जुआ अधिनियम के बहुत अधिक मामले हैं। इसे भी ईडी और आयकर विभाग से जोड़कर आरोपी की संपत्ति को अटैच किया जाएगा। मामले में प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट लगाया जाएगा। उन्होंने ई-सर्विलेंस में रजत पदक हासिल करने पर एसपी रोहित मालपानी और उनकी टीम को बधाई दी। कहा कि सीसीटीवी कैमरे जनता के सहयोग से लगे हैं। बद्दी पुलिस ने अपने जिले में ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में जाकर भी अपराध सुलझाए। 

विज्ञापन

हिमाचल सीमा का भी किया निरीक्षण

पुलिस महानिदेशक पंजाब में हो रहे चुनाव के चलते हिमाचल की सीमा का निरीक्षण किया। कहा कि करीब तीन सौ किमी सीमा पर हिमाचल पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वर्धमान पुलिस चौकी में स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए सरकार को लिखा है। जैसे ही स्टाफ मिल जाता है तो चौकी को शुरू हो जाएगी। उन्होंने किशनपुरा में प्रबल जिम का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन के साथ होने से जिम से जवानों और आम युवा को इसका लाभ होगा। इस मौके पर एसपी मोहित चावला, एएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी साहिल अरोड़ा और अमित यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed