फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police Caught 8.50 Lakh Cash at Chamba.

इनोवा में भरकर ले जा रहे थे लाखों रुपए, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा) Updated Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal police Caught 8.50 Lakh Cash at Chamba.

धन्नासेठों ने काले धन को सफेद करने के लिए बैंकों को निशाना बना लिया है। हिमाचल के चंबा के चुवाड़ी में साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी पकड़े जाने के बाद इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में आए इन लोगों ने सीधे तौर पर चुवाड़ी में चल रहे एक राष्ट्रीय बैंक में इस नकदी को बदलने की बात कही है। साथ ही पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से एक लैटर भी बरामद किया है जो बैंक के प्रबंधक के नाम लिखा गया है।
विज्ञापन


इस लैटर में टॉल प्लाजा के मालिक ने नौ लाख रुपये को सिक्कों को बदलने की बात कही है। साथ ही लैटर के पीछे दूरभाष पर हुई बातचीत का भी हवाला दिया है। चुवाड़ी में साढ़े आठ लाख रुपये के साथ पकड़े गए तीनों लोग होशियारपुर टॉल प्लाजा के कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर से लाए थे नकदी, चैकिंग के दौरान पकड़ी

Himachal police Caught 8.50 Lakh Cash at Chamba.

पुलिस ने इनकी नकदी जब्त कर ली है और पत्र के आधार पर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। यह तीनों आरोपी मंगलवार को इनोवा कार में सवार होकर होशियारपुर से चुवाड़ी आ रहे थे।

पुलिस ने इन्हें सुदली चौक में पूछताछ के लिए रोका और तलाशी के दौरान कब्जे से साढ़े आठ लाख रुपये बरामद कर लिए। तीनों की पहचान पहचान होशियारपुर टॉल प्लाजा के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, चालक अमनदीप व सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब तीनों से नकदी के संबंध में सवाल किए तो इसका सही जवाब न मिलने के बाद उन्हें थाने लाया गया। जब सख्ती से पूछताछ हुई तो प्रबंधक भूपेंद्र ने बैंक का नाम उगल दिया जहां यह पैसे सफेद करने जा रहे थे।

इस खुलासे के बाद समूचे चुवाड़ी में हड़कंप मच गया है। बैंक कर्मचारियों के सांठगांठ की छानबीन पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर कर रही है। उधर, मामला खुलने के बाद बैंक प्रबंधन ने भी इससे पल्ला झाड़ते हुए पुलिस से मामले की तह तक छानबीन करने की बात कही है।

बैंक प्रबंधक बोले मुझे नहीं जानकारी

Himachal police Caught 8.50 Lakh Cash at Chamba.

उधर, डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों से बरामद नकदी जब्त कर ली है। जबकि तीनों कड़ी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी लोग नकदी को बदलने में शामिल होंगे उन्हें जल्द से जल्द बेनकाब किया जाएगा।

बैंक के कर्मचारी दोषी हुए तो कड़ी कार्रवाई : अमर सिंह
वहीं, चुवाड़ी एसबीआई बैंक के प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करे और जो लोग दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने बताया कि बैंक के कर्मचारी मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed