Himachal News: हिमाचल में नदी-नाले उफान पर, खाली कराए जा रहे मकान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
प्राकृतिक आपदा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है। नदी के किनारे भवनों को खाली कराया जा रहा है। पुलिस की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और नदियों के आसपास पेट्रोलिंग की जा रही है। जिन सड़कों में लगातार भूस्खलन हो रहा है, वहां लोगों को सफर करने के लिए मना किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने आपदा के चलते कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। लोग 112 नंबर पर फोन कर आपदा संबंधित सूचना दे सकेंगे।
यह एडवाइजरी जारी की
- भारी बारिश के दौरान अत्यावश्यक होने पर ही घरों से निकलें
- अनावश्यक यात्रा से बचें
- उन क्षेत्रों में रात को यात्रा करने से बचें, जहां सड़कें उचित नहीं हैं, अंधेरे में भूस्खलन और चट्टानें दिखाई नहीं देतीं
- नदियों और नालों से दूर रहें
- जहां भूस्खलन हो रहा, वहां न जाएं
- गाड़ी चलाते वक्त लो बीम (फोग) लाइट का इस्तेमाल करें
- बाढ़ वाले इलाकों में गाड़ी न चलाएं
मटमैले पानी की सप्लाई, जलजनित रोग बढ़ने की आशंका
प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते मटमैला पानी की सप्लाई हो रही है। जलजनित रोग बढ़ने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को उबालकर पानी पीने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। वहीं, सरकार ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन अस्पताल में आने वाले पीलिया और डायरिया के मामलों की रिपोर्ट देने को कहा है।
मौसम को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को पीलिया, डायरिया के अलावा डेंगू और स्क्रब टायफस, टायफाइड की भी रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें प्रतिदिन कितने सैंपल लिए गए और कितने पॉजिटिव पाए गए, इसका विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि प्रदेश में जलजनित रोग के चलते अलर्ट किया गया है। जिलों में दवाइयों की सप्लाई की गई है। लोगों को भी बीमारी के प्रति एहतियात बरतने को कहा जा रहा है।