फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal physiotherapist association gets first award

हिमाचल भौतिक चिकित्सा संघ को देशभर में प्रथम पुरस्कार

Mon, 15 Apr 2019 04:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Himachal physiotherapist association gets first award
- फोटो : अमर उजाला

भौतिक चिकित्सा संघ हिमाचल को पूरे देश में बेहतर कार्य के लिए बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड दिया गया है। संघ को यह अवॉर्ड रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में मिला। संघ के महासचिव डॉक्टर नागेश शर्मा व कोषाध्यक्ष विजय भारद्वाज ने यह पुरस्कार हासिल किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अनूप कुमार ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। 

विज्ञापन


साथ ही यह भी आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में हिमाचल भौतिक चिकित्सा संघ हिमाचल को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश वासियों का सहयोग मांगा है। संघ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर नागेश शर्मा ने बताया कि संघ के सभी सदस्य अपने-अपने जिलों में लोगों को भौतिक चिकित्सा की बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। इन्हीं सेवाओं के चलते उन्हें यह पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed