हिमाचल पंचायत चुनाव: शिमला जिले की 441 पंचायतों का वोटिंग शेड्यूल जारी, जानें किस पंचायत में कब होगा मतदान
Shimla District Election Schedule: शिमला जिले की पंचायतों में वोटिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। जिला शिमला में 441 प्रधान, 441 उपप्रधान, 2405 पंचायत वार्ड सदस्य, 211 पंचायत समिति वार्ड सदस्य तथा 25 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। हिमाचल की 3754 पंचायतों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। वहीं, शिमला जिले की पंचायतों में वोटिंग का शेड्यूल भी जारी हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदान तीन चरणों में संपन्न कराया जाएगा, जिससे निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें। शिमला जिले में कुल 3523 सीटों पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव होना है, जिसके लिए 2405 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला शिमला में 441 प्रधान, 441 उपप्रधान, 2405 पंचायत वार्ड सदस्य, 211 पंचायत समिति वार्ड सदस्य तथा 25 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 26 मई को 150 पंचायतों में मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण में 28 मई को फिर 150 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे, जहां मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। वहीं, तीसरे और अंतिम चरण में 30 मई को शेष 141 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है, ताकि हर मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न कराए जाएंगे, जिनकी तिथियां 26, 28 और 30 मई 2026 निर्धारित की गई हैं। पहले और दूसरे चरण में 150-150 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, वहीं तीसरे चरण में 141 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनावों के साथ ही संबंधित जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों के लिए भी मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत नामांकन के साथ होगी, जिसके लिए 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।
वहीं, 14 और 15 मई को उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनावों कार्यक्रम के मुताबिक संबंधित पंचायतों में मतदान संपन्न होने के बाद ही प्रधान, उपप्रधान और पंचायत वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों की मतगणना 31 मई को की जाएगी।
पंचायती राज चुनाव में जुब्बल और कोटखाई विकास खंड में इस बार 60,804 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान तीन चरणों में होंगे। इसकी अधिसूचना राज्य चुनाव आयोग ने घोषित कर दी है। जुब्बल विकास खंड की 25 पंचायतों में कुल मतदाता 30,314 हैं। इसमें 15,177 महिला और 15,137 पुरुष मतदाता हैं। चुनाव के पहले चरण में 26 मई को सोलंग, अंटी, झाल्टा, सरस्वतीनगर, झगटान, बरथाटा, शिल्ली, पराली और मंढोल पंचायत में मतदान होगा।
28 मई को पंद्राणु, नंदपुर, गिल्टाड़ी, थाना, मांदल, कठासू, जयपीढ़ी माता, कोट कायना और झड़ग पंचायत में मतदान होगा। 30 मई को कुडडू, रांवी, भोलाड़, धार, बढ़ाल, सारी और नकराड़ी पंचायत में मतदान होगा। कोटखाई विकास खंड की 27 पंचायतों में कुल 30,490 मतदाता हैं। इसमें महिलाएं 15,452 और पुरुष मतदाता की संख्या 15,038 है। 26 मई को कलबोग, क्यारवी, रामनगर, क्यारी, थरोला, गरावग, बखोल, हिमरी और बगाहर पंचायत में मतदान होगा। 28 मई को रतनाड़ी, चौगान कुलटी, रावला क्यार, पनोग, टाहू कथांडी, दरकोटी, महासू, घुंडा भड़ेच और गुम्मा पंचायत में मतदान होगा। 30 मई को बाघी, नगान, पुड़ग, पराली बदरूनी, देवरी खनेटी, बाग डुमैहर, प्रेमनगर, देवगढ़ और पांदली पंचायत में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीरवार को पंचायतों के चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया। रामपुर और ननखड़ी की कुल 57 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होंगे। पंचायतों के मतदाता जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए अपने मत का उपयोग करेंगे। तीन चरणों में होने वाली मतदान प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायती राज चुनावों के लिए 7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 और 15 मई को चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे। 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। चुनावी कार्यक्रम के तहत मतदान के दिन ही प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनावी नतीजे घोषित होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को होगी।
तीन चरणों में होगा इन पंचायतों में मतदान
26 मई को रामपुर की कूट, जघोरी, सरपारा, बौंडा, रंगोरी, गोपालपुर, त्यावल ज्यूरी, डंसा, रचोली, देवनगर, नरैण, देवठी, काशापाट और ननखड़ी विकास खंड की थाना ननखड़ी, टिप्पर मझोली, करांगला, अड्डू, खुन्नी पनोली और खमाडी पंचायत में मतदान होगा।
28 मई को रामपुर विकास खंड की क्याव, फांचा, बधाल, सराहन, शाहधार, दोफदा, झाकड़ी, लालसा, भड़ावली, नीरथ, बाहली, तकलेच, मुनिश और ननखड़ी की बगलती, शोली, देलठ, गाहन, जाहू और कुंगलबाल्टी पंचायतों में मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी।
30 मई को रामपुर की गानवी, लबाना सदाना, सनारसा, किन्नू, मशनू, फूंजा, धारगौरा, शिंगला, दत्तनगर, कलेडा-मझेवटी, पलजारा, दरकाली, कूहल और ननखड़ी की बड़ाच, थैली चक्टी, लैलन, खोलीघाट, खड़ाहन और बड़ोग पंचायत के मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे।
विकास खंड रोहड़ू और छौहारा में इस बार 84,754 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। मतदान तीन चरणों में हो रहे हैं। रोहड़ू विकास खंड की 24 पंचायतों में कुल मतदाता 46,027 हैं। इसमें 22,912 महिला और 23,115 पुरुष मतदाता हैं। चुनाव के पहले चरण में 26 मई को लोअरकोटी, शरोग- बराड़ा, अढ़ाल, गावणा, करालश, समरकोट, भलाड़ा और पुजारली-3 में मतदान होगा। 28 मई को पारसा, समोली, अनटापू-बटाड़ी, कुटाड़ा, जगोठी, भमनोली, खंगटेडी और कड़ीवन में मतदान होगा। 30 मई को शेखल, मुंछाड़ा, बशला, दलगांव, बाड़ीधार, कुई, केवली-सुंदरनगर और कुठाड़ी पंचायत में मतदान होगा। छौहार विकास खंड की 31 पंचायतों में कुल 38,727 मतदाता हैं। इसमें महिलाएं 18,512 और पुरुष मतदाता 20,215 हैं। 26 मई को शिलादेश, तांगनू-जांगलिख, खाबल, रोहल, मकटोट हांऊचली, ढाकगांव, गवास, रनोल, अंबोई और खशाधार पंचायत में मतदान हाेगा। 28 मई को खरशाली, दिउदी मायला, सिंदासली, गांवसारी, धगोली, जांगला, भटवाड़ी-झटवाड़ी, बनोटी, थाना, मसली और भंफड़ पंचायत में मतदान होगा। 30 मई को टिक्करी, पेखा, धमवाड़ी, आंध्रा, भेतियानी, टोड़सा, डिसवानी, सारीबासा, कुलगांव और कलोटी पंचायत में मतदान होगा।