फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Elections Campaigning for the first phase ends today

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, मंगलवार को 1280 पंचायतों में होगा मतदान

Sun, 24 May 2026 10:02 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चौंतड़ा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौंतड़ा (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 24 May 2026 10:02 AM IST
सार

पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण के लिए रविवार को प्रचार का शोर पूरी तरह थम जाएगा। सोमवार को पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसके तुरंत बाद सभी टीमों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Panchayat Elections Campaigning for the first phase ends today
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों के पहले चरण के लिए आज प्रचार का शोर पूरी तरह थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर सकेंगे। पहले चरण के तहत 26 मई को प्रदेश की 1280 पंचायतों में मतदान होना तय है।
विज्ञापन


चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को पोलिंग पार्टियों की अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसके तुरंत बाद सभी टीमों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के नजदीकी क्षेत्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इसके चलते रविवार और सोमवार को निगम की बसों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। पोलिंग पार्टियों के लिए 1300 बसों की मांग मिली है। पहले चरण में 400 बसें चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। 26 मई को मतदान के बाद उसी दिन प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच की मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में 1258 पंचायतों में होगी वोटिंग
दूसरे चरण का मतदान 28 मई को होगा, जिसमें 1258 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण के तहत 30 मई को 1170 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणाम 31 मई को घोषित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed