फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Now registration of homestay will be more expensive than hotels, fees fixed arbitrarily

हिमाचल: होटलों से भी महंगा होगा अब होम स्टे का पंजीकरण, मनमाने तरीके से तय की फीस

Wed, 19 Feb 2025 12:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

 प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए होम स्टे नियम 2025 में शहरी क्षेत्रों में होम स्टे की पंजीकरण फीस होटलों से भी महंगी हो गई है।

विज्ञापन
Himachal: Now registration of homestay will be more expensive than hotels, fees fixed arbitrarily
पंजीकरण फीस महंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए होम स्टे नियम 2025 में शहरी क्षेत्रों में होम स्टे की पंजीकरण फीस होटलों से भी महंगी हो गई है। प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों के लिए होम स्टे रूल्स में पंजीकरण फीस 12,000 रुपये सालाना निर्धारित की गई है जबकि होटलों के पंजीकरण की फीस 3000 रुपये तीन साल के लिए तय की गई है। होम स्टे के लिए 12,000 रुपये फीस 4 से 6 कमरों के लिए तय की गई है जबकि होटल की 3000 रुपये पंजीकरण फीस 10 कमरों तक के लिए तय की गई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं होटलों की नवीनीकरण फीस पंजीकरण फीस की 50 फीसदी है जबकि होम स्टे के लिए नवीनीकरण फीस भी पंजीकरण फीस के बराबर ही तय की गई है। होम स्टे में पंजीकरण फीस मासिक 1000 रुपये है जबकि होटल के कमरे की मासिक फीस 83 रुपये बन रही है। हालांकि होटल के पंजीकरण के लिए सरकार की ओर से नगर निगम और शहरी विकास विभाग की रिपोर्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्थापना/संचालन की सहमति और ड्राइंग में बाथरूम, शौचालय पार्किंग, किचन, डायनिंग एरिया, वर्षा जल संचयन प्रणाली और सौर प्रणाली की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन

मनमाने तरीके से तय कर दी फीस : तनुजा
प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित होम स्टे रूल्स 2025 में शहरी क्षेत्रों में होम स्टे पंजीकरण का शुल्क 12000 रुपये सालाना निर्धारित किया गया है, जबकि होटलों के पंजीकरण का शुल्क तीन साल के लिए 1000 रुपये है। होम स्टे रूल्स 2025 में निर्धारित फीस मनमाने तरीके से तय कर दी गई है, सरकार को इसमें कटौती करनी होगी। हमारी एसोसिएशन इसे लेकर आपत्ति दर्ज करवाएगी।
- तनुजा धांटा, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश होम स्टे एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed