{"_id":"66c83af5c025baad43044f63","slug":"himachal-nh-21-remained-closed-for-two-hours-from-bindravani-to-pandoh-people-had-to-wait-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal NH-21: बिंद्रावणी से पंडोह तक दो घंटे बंद रहा एनएच-21, लोगों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal NH-21: बिंद्रावणी से पंडोह तक दो घंटे बंद रहा एनएच-21, लोगों को करना पड़ा इंतजार
Fri, 23 Aug 2024 01:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:03 PM IST
सार
नेशनल हाइवे 21 बिंद्रावणी से पंडोह के बीच दो घंटों के लिए बंद रहा। बता दें कि बिंद्रावनी से लेकर पंडोह तक हाइवे पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। यहां चार मील, छह मील, नौ मील पर खतरा अधिक माना जा रहा है। इन खतरों को टालने के लिए काम हो रहा है।
विज्ञापन
बिंद्रावणी से पंडोह तक दो घंटे बंद रहा एनएच-21
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेशनल हाईवे-21 पर बिंद्रावणी से पंडोह के बीच शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दो घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही ठप रही। निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने एनएच किनारे पहाड़ पर लटके पत्थरों व चट्टानों को हटाने का कार्य किया। इस दौरान बिंद्रावणी व आर्मी ट्रांजिट कैंप के पास वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण सैकड़ों वाहन दो घंटे से अधिक समय के लिए फंस रहे।
विज्ञापन
इस अवधि के दौरान छोटे वाहन वैकल्पिक सड़क मंडी-कुल्लू वाया कटौला और गोहर से पंडोह होते हुए कुल्लू की तरफ गए। हालांकि बड़े वाहनों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। वाहनों में सवार यात्रियों में रेखा, सुधा, प्रीता, मूलक राम, छेनी राम व अन्य ने बताया कि प्रशासन व कंपनी को यह कार्य बरसात से पूर्व समय रहते करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में मंडी से पंडोह के बीच सफर को बेहतर करने के लिए पहले से पुख्ता योजना बनाई जाए। बता दें कि बिंद्रावनी से लेकर पंडोह तक हाइवे पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। यहां चार मील, छह मील, नौ मील पर भूस्खलन होने से एनएच भी ठप रह चुका है।
विज्ञापन
उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जवान मुस्तैद रहे हैं। सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे कार्य के लिए यातायात रोका जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि ब्लॉकेज के दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाएं या इस अवधि के दौरान सफर करने से बचें, जिससे असुविधा न हो।
विज्ञापन