{"_id":"643ce237a2a0f0083c055949","slug":"himachal-news-three-btech-students-expelled-from-nit-for-one-year-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: एनआईटी से बीटेक के तीन विद्यार्थी एक साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: एनआईटी से बीटेक के तीन विद्यार्थी एक साल के लिए निष्कासित
Mon, 17 Apr 2023 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:38 AM IST
सार
सभी आरोपी 33 विद्यार्थियों के अभिभावकों को संस्थान ने 24 अप्रैल को संस्थान में तलब किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आधी रात को जानलेवा हमले के आरोपी छात्रों के खिलाफ संस्थान ने बड़ी कार्रवाई की है। संस्थान ने बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) और अनुशासनात्मक कमेटी की रिपोर्ट के बाद बीटेक प्रथम वर्ष के तीन विद्यार्थियों को एक साल के लिए संस्थान से निष्कासित कर दिया है। 30 अन्य आरोपी छात्रों का एक-एक सेमेस्टर और अनुपूरक परीक्षा में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। चार विद्यार्थियों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया है। जिन विद्यार्थियों को हॉस्टल से निकाला गया है, अगर वे किसी कारणवश हॉस्टल में पाए जाते हैं तो 25 हजार अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा। चार विद्यार्थियों को केवल जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। सभी आरोपी 33 विद्यार्थियों के अभिभावकों को संस्थान ने 24 अप्रैल को संस्थान में तलब किया है।
विज्ञापन
अभिभावकों के न आने पर इन विद्यार्थियों का संस्थान से पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। 25 मार्च की रात को एनआईटी हमीरपुर में बीटेक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के बीच खूनी झड़प हुई थी। विद्यार्थी एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर, लोहे की रॉड और डंडे से हमला करते पाए गए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी पहुंची, लेकिन संस्थान की ओर से और पीड़ित विद्यार्थियों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया। विस सत्र होने के चलते सरकार ने भी प्रशासन से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
इस पर संस्थान प्रशासन ने बीओजी और अनुशासन कमेटी को जांच के निर्देश दिए थे। इसकी रिपोर्ट आने के बाद अब यह कार्रवाई की गई है। उधर, एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो आरएस बांसटू ने कहा कि बीओजी और अनुशासन कमेटी की जांच रिपोर्ट में 33 विद्यार्थी आरोपी पाए गए हैं। जिनके खिलाफ नियामानुसार संस्थान ने कार्रवाई की है।