{"_id":"66702e9e5a284755b5063161","slug":"himachal-news-ndrf-conquers-mount-manirang-peak-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ ने किया फतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ ने किया फतह
Mon, 17 Jun 2024 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:10 PM IST
सार
एनडीआरएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को फतह किया है। टीम का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ की टीम ने किया फतह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग को एनडीआरएफ की टीम ने फतह किया है। अभियान के लिए टीम को दो भागों में बांटा गया। टीम एक में 11 पर्वतारोही और दूसरी टीम में पांच पर्वतारोही ने माउंट मनिरंग की कठिन चोटी पर पहुंचने में सफलता पाई। एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि इस प्रकार के अभियान अन्य कठिन चोटियों पर भी किए चलाए जाएंगे। टीम का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा ने किया। टीम का मार्गदर्शन महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान और कमांडेंट बलजिंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन