फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: landslide on kalka shimla national highway traffic diverted

भूस्खलन: कालका-शिमला हाईवे बाधित, कंडाघाट रूट से डायवर्ट किया ट्रैफिक

Thu, 29 Jul 2021 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/नालागढ़ (सोलन)/कुनिहार(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/नालागढ़ (सोलन)/कुनिहार(सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Jul 2021 12:29 PM IST
सार

कालका-शिमला एनएच पर सुबह करीब 11 बजे ब्रुरी तरनतारण होटल के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से एनएच बंद हो गया। इस कारण हादसे वाले क्षेत्र के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Himachal News: landslide on kalka shimla  national highway traffic diverted
कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सोलन में भारी बारिश से नुकसान का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा। कालका-शिमला एनएच पर ब्रुरी के समीप पहाड़ी दरकने से एनएच-5 एक घंटा बंद रहा है। इस बीच कंडाघाट और चंबाघाट से ट्रैफिक बसाल रोड से रवाना किया गया। करीब 12 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। 

विज्ञापन


लोनिव के बंद पड़ी 40 सड़कों में से 33 मार्ग खुल गए हैं जबकि सात मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहे। विभाग के कर्मचारी फील्ड में मार्ग खोल रहे हैं। बीबीएन में बारिश के साथ तेज हवाओं से मक्की की फसल जमीन पर बिछ गई। जलशक्ति विभाग ने बारिश के दूसरे दिन पेयजल लिफ्टिंग कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीबीएन में बारिश के साथ चली तेज हवा से मक्की की फसलें खेतों में बिछ गई है। इस कारण किसानों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर सुबह करीब 11 बजे ब्रुरी तरनतारण होटल के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से एनएच बंद हो गया। इस कारण हादसे वाले क्षेत्र के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इस बीच चंबाघाट और कंडाघाट से ट्रैफिक को बसाल मार्ग से रवाना किया गया। एक घंटे के बाद फोरलेन कार्य कर रही कंपनी ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के खोल दिया था। इसके बाद भी यातायात धीमी गति से चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामशहर में खेतों में बिछी मक्की की फसल
नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों में पहले सूखे ने मक्की को नुकसान पहुंचाया अब बारिश के साथ तेज आंधी ने मक्की को जमीन पर बिछा दिया। मित्तियां और आसपास पंचायतों में तेज हवाओं के कारण मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान मक्की की फसल में फाल आर्मी वर्मी के प्रकोप से पहले ही परेशान थे। अब बारिश शुरू हुई तो तेज हवा के कारण मक्की की फसल तबाह हो गई है। किसान हेतराम, बीर सिंह, श्याम लाल, श्यामलाल, पपराली निवासी कमल, निक्कू राम और गुरचरण ने भी नुकसान होने की बात कही है और सरकार से मुआवजे की मांग की है। नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा में कहा है कि पटवारी से इस बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।


स्कूल भवन और विकास खंड कार्यालय को खतरा
मंगलवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से हाटकोट पंचायत के खटनाली नाले में भारी भूमि कटाव हो गया। इस कारण नाले के साथ सटे आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार और विकास खंड कुनिहार कार्यालय भी खतरे की जद में आ गए हैं। बीती रात प्राइमरी स्कूल के शौचालय तक की जमीन बह गई। साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत खटनाली को जाने वाले रास्ते का करीब 15 से 20 फीट रास्ता भी भूमि कटाव में बह गया और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed