{"_id":"6414607b85e84639eb002d53","slug":"himachal-news-electrical-vehicle-course-in-13-iti-and-drone-repairing-course-in-11-iti-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा: 13 आईटीआई में इलेक्ट्रिक व्हीकल और 11 में ड्रोन मरम्मत के शुरू होंगे कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा: 13 आईटीआई में इलेक्ट्रिक व्हीकल और 11 में ड्रोन मरम्मत के शुरू होंगे कोर्स
Fri, 17 Mar 2023 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:13 PM IST
सार
विश्व बैंक की स्ट्राइव परियोजना में 12 आईटीआई में सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को उन्नत किया जाएगा। योजना के तहत पांच अन्य आईटीआई में ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 13 आईटीआई में इलेक्ट्रिक व्हीकलों और 11 में ड्रोन मरम्मत के कोर्स शुरू होंगे। रोबोटिक, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की भी पढ़ाई करवाई जाएगी। बाजार की आवश्यकता अनुसार हर माह प्रशिक्षित उम्मीदवारों के लिए रोजगार मेले आयोजित होंगे।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में कुल 361 कराेड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। अपना पहला बजट भाषण देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए आवश्यक है कि प्रदेश के युवाओं के कौशल को उन क्षेत्रों में उन्नत किया जाए जिन क्षेत्रों में अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसकेे लिए सरकार ने फैसला लिया है कि तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता और पाठ्यक्रम को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में बी टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस) के कोर्स शुरू किए जाएंगे। श्रम एवं रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास निगम के सहयोग से बाजार की आवश्यकता के अनुसार राज्य भर में विभिन्न प्रशिक्षित और प्रमाणित उम्मीदवारों के लिए हर माह रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन आईटीआई में सिखाएंगे इलेक्ट्रिकल गाड़ियों, ड्रोन की मरम्मत
घुमारवीं, गरनोटा, नादौन, सुन्नी, शाहपुर, पालमपुर, शमशी, नाहन, जुब्बल, ऊना, पंडोगा, सुंदरनगर और नालागढ़ आईटीआई में इलेक्ट्रिकल गाड़ियों की मरम्मत, सोलर टेक्निशियन, ड्रोन मरम्मत, मेकाट्रानिक्स और इंटरनेट ऑफ थींग्स टेक्नीशियन के काेर्स शुरू होंगे। चंबा, सलियाणा, शिमला, शमशी, मंडी (महिला), नाहन (महिला), सोलन, नालागढ़, राजगढ़, रैल और घुमारवीं में कौशल विकास निगम के माध्यम से ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन कोर्स चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे।
12 आईटीआई में सुविधाएं और आधारभूत ढांचा होगा उन्नत, 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
चयनित इंजीनियरिंग कॉलेज अगले पांच वर्ष में 10 करोड़ और पॉलीटेक्निक संस्थान पांच करोड़ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। विश्व बैंक की स्ट्राइव परियोजना में 12 आईटीआई अर्की, बगस्याड, बरठीं, भोरंज, बिलासपुर (महिला), दिग्गल, मंडी (महिला), नैहरनपुखर, नूरपुर, सलियाणा, शिमला और ऊना में सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को उन्नत किया जाएगा। योजना के तहत पांच अन्य आईटीआई पपलोग, सुन्नी, धर्मशाला, बड़ोह और सुजानपुर में ऑन ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
इन कार्यों पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चार इंजीनियरिंग कॉलेजों और आठ पालीटेक्निक संस्थानों में मल्टी डिस्पलेनरी एजुकेशन एंड रिसर्च इम्प्रूवमेंट इन टेक्किनकल एजुकेशन योजना को आगामी पांच वर्ष में लागू किया जाएगा। चयनित इंजीनियरिंग कॉलेज अगले पांच वर्ष में 10 करोड़ और पॉलीटेक्निक संस्थान पांच करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
ड्रोन, इलेक्ट्रिकल गाड़ियों, सौर ऊर्जा का दिया जाएगा प्रशिक्षण
कौशल विकास निगम की ओर से ड्रोन क्षेत्र में 500, इलेक्ट्रिकल गाड़ियों में 500 और सौर क्षेत्र में 500 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पांच हजार स्नातक छात्रों को अंग्रेजी, रोजगार और उद्यमशीलता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे प्रदेश के युवा अंग्रेजी भाषा तथा रोजगार कौशल में दक्ष होंगे। आकर्षक रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे।