देवभूमि सवर्ण समाज संगठन: रूमित ने किया पार्टी गठन का एलान, 2022 का चुनाव लड़ेंगे, कार्यकर्ता बिखरे
{"_id":"62315d6952e40443872b2a30","slug":"himachal-news-devbhoomi-swarna-samaj-sangathan-jammed-national-highway-in-shimla-shoghi","type":"live","status":"publish","title_hn":"देवभूमि सवर्ण समाज संगठन: रूमित ने किया पार्टी गठन का एलान, 2022 का चुनाव लड़ेंगे, कार्यकर्ता बिखरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 16 Mar 2022 03:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:14 PM IST
खास बातें
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो तीन घंटे बाद शिमला के लिए कूच किया जाएगा। पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रूमित ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:10 PM, 16-Mar-2022
रूमित बोले, हिमाचल में बनेगी नई पार्टी
सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। रूमित के इस एलान के बाद कार्यकर्ता बिखर गए और मौके पर अब कुछ ही प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

02:32 PM, 16-Mar-2022
मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़े
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास लगे मुख्यमंत्री के होर्डिंग फाड़ दिए हैं। विधानसभा के पास पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए हैं। टालैंड से आगे ओल्ड बस स्टैंड की ओर आने वाली बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर वाया कंडाघाट-जुंगा मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए उनका रूट बदला गया।

02:13 PM, 16-Mar-2022
रूमित ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है। रूमित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। रूमित ठाकुर के इस बयान पर कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, राजनीति नहीं चलेगी। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं। रूमित कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

01:48 PM, 16-Mar-2022
आईजी कार्रवाई करें
रूमित ठाकुर ने एलान किया कि हमारे कार्यकर्ताओं पर जिन्होंने लाठीचार्ज किया उनके खिलाफ आईजी कार्रवाई करें। प्रदेश भर में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर नजरबंद किया गया है। गाड़ियों की चाबीयां निकाल ली गईं। रात भर महिलाओं और बुजुर्गों को सड़कों पर खड़ा रखा। जिन्होंने मनमानी की है उनके खिलाफ कार्रवाई का पुलिस के आलाअधिकारी आश्वासन दें।

01:00 PM, 16-Mar-2022
स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल पूरी तरह चौकस
एक बजे के अल्टीमेटम से पहले फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पुलिस बल पूरी तरह चौकस है। देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता जय भवानी, जय भवानी, के नारे लगा रहे हैं। पुलिस जवानों को आंसू गैस के साथ तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों की संख्या अचानक से बढ़ गई है।

12:01 PM, 16-Mar-2022
दो घंटे से यातायात पूरी तरह बंद
बालूगंज से एमएलए क्रासिंग की तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-मंडी हाईवे पर दो घंटे से यातायात पूरी तरह बंद है। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

11:52 AM, 16-Mar-2022
पुलिस को चेतावनी, टूटीकंटी क्रॉसिंग तक आने से न रोकें गाड़ियां
संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यकताओं की गाड़ियों को टूटीकंटी क्रॉसिंग तक आने से न रोका जाए। जोर-जबरदस्ती की तो हिंसक होने को मजबूर हो जाएंगे। पुलिस मंडी हमीरपुर और अन्य जिलों से आने वाले वाहनों की जतोग में चेकिंग कर रही है। वहीं सोलन से आने वाले वाहनों की शोघी में चेकिंग की जा रही है।

11:41 AM, 16-Mar-2022
पांच पुलिस कर्मचारी घायल
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन की प्रस्तावित रैली व प्रदर्शन को लेकर देर रात करीब 12 बजे नाहन-शिमला मार्ग पर दोसड़का में पुलिस व संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटना में पांच पुलिस कर्मचारी के घायल हो गए। जानकारी के अनुसार देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता शिमला में प्रस्तावित रैली व प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। नाहन से 9 किमी दूर पुलिस द्वारा लगाए नाके पर जैसे ही कार्यकर्ताओं को रोका गया। इससे अचानक ही टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बता दें पुलिस ने दोसड़का में बैरिकेड लगाए हुए थे। इससे पहले देर शाम प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे कार्यकर्ताओं को श्री रेणुका जी में भी आगे न जाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन वहां से वह आगे बढ़ गए। इसके बाद दोसड़का में पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच सीधा टकराव हुआ। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस को भी बल का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस झड़प में 5 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, तो वहीं पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि शराब की खाली बोतलें व पत्थरों से पुलिस पर हमला किया गया। एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इसकी आड़ में हमला करने वाले मौके से भाग गए। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पथराव में पुलिस के एक ट्रक व अन्य वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

11:34 AM, 16-Mar-2022
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो तीन घंटे बाद शिमला के लिए कूच किया जाएगा।
11:34 AM, 16-Mar-2022
ये है मांग
प्रदेश सरकार ने सामान्य वर्ग आयोग अधिसूचित किया है। देवभूमि सवर्ण समाज संगठन की मांग है कि सामान्य वर्ग आयोग नहीं, सरकार सवर्ण आयोग का गठन करे। इसकी अधिसूचना नहीं एक्ट के तहत इसकी स्थापना चाहिए। जारी अधिसूचना के अनुसार आयोग में जिस तरह से नियुक्तियां की जानी हैं, वे मौजूदा प्रावधानों के अनुसार राजनीतिक होंगी। ये गैर राजनीतिक और कंपीटेंट लोगों की होनी चाहिए। सवर्ण लोगों के अधिकारों की आयोग रक्षा करे और एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए इसमें कार्रवाई का प्रावधान हो। ये सिविल कोर्ट की तरह काम करे।