{"_id":"6aec774185c643c10f02a9fd","slug":"event-on-green-diwali-held-at-majra-school-students-planted-saplings-nahan-news-c-177-1-ssml1028-193449-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: माजरा स्कूल में हरित दिवाली पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: माजरा स्कूल में हरित दिवाली पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने रोपे पौधे
Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
माजरा स्कूल में शिक्षकों के साथ पोस्टरों के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते विद्यार्थी। स्
नाहन/धौलाकुआं (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में हरित दिवाली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के उद्देश्य से दीपक निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
दीपक निर्माण में विद्यार्थियों ने आकर्षक दीये तैयार किए, जबकि चित्रकला के जरिए पर्यावरण संरक्षण व हरित दिवाली के महत्व को दर्शाया। प्रधानाचार्या रितु भारद्वाज ने विद्यार्थियों से पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने, पौधों की देखभाल करने और समाज में प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर कॉमर्स क्लब ने विद्यालय में एक प्लास्टिक कलेक्शन बैंक की शुरुआत भी की। इसके जरिए स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरा खुले में फेंकने के बजाय निर्धारित बैंक में एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि परिसर को प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। कार्यक्रम में क्लब प्रभारी डॉ. कुशल मित्तल, विनीता कुमारी, सुरेंद्र सिंह, बलबीर चौधरी और अलका खंडूजा सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।