फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Bilaspur Elderly couple murder case update

Bilaspur Murder: पड़ोसी बना हैवान, चोरी के लिए दोस्तों के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती को मार डाला

Mon, 10 Jun 2024 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 07:19 PM IST
सार

जिला बिलासपुर में पति-पत्नी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा ली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal News Bilaspur Elderly couple murder case update
बिलासपुर के चंदपुर गांव में दोहरे हत्याकांड के आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर (भोजपुर) गांव में हुई पति-पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक दंपती के बेटे ने पुलिस को बताया था कि गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति उनके घर पर अक्सर आता-जाता रहता है। उसे घर की हर गतिविधि की भी जानकारी होती है। पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पहले वह सहयोग करने में आनाकानी करता रहा। सख्ती करने पर उसने वारदात के बारे खुलासा किया।
विज्ञापन


साथ ही वारदात में शामिल अपने दो साथियों के नाम भी बताए। अन्य दो साथी अपने घरों पर नहीं मिले। उनकी लोकेशन चंडीगढ़ के माजरा के आसपास में पाई गई। पुलिस की दो टीमें माजरा भेजी गईं, वहां से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी शनिवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने गए थे। इसी बीच बुजुर्ग दंपती से उनका सामना हो गया। आरोपियों ने उनकी गोशाला में तेजधार दराटी से गले के पास वार कर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के लिए इस्तेमाल हथियार और चोरी का माल बरामद नहीं
पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा तो कर दिया है लेकिन अभी हत्या के लिए इस्तेमाल हथियार और चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी करीब एक महीने से वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वहीं, मृतक दंपती के बेटे के अनुसार घर पर जल्द ही धार्मिक आयोजन कराया जाना था, जिसके घर पर करीब पांच लाख रुपये रखे थे। इसके अलावा लाखों रुपये के गहने भी थे, जिन्हें आरोपी चोरी कर ले गए हैं।

आरोपियों में 22 साल का युवक भी शामिल
दोहरे हत्या कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों में 22 साल का युवक भी शामिल है। आरोपियों की पहचान पड़ोसी भूराराम(37) पुत्र छोटा राम निवासी गांव भोजपुर डाकघर सुई सुरहाड़ जिला बिलासपुर, सुमन कुमार (22) पुत्र चमारू राम गांव बोही डाकघर बैरल तहसील अर्की जिला सोलन और मनोज कुमार उर्फ मंत्री (34) पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव खारसी डाकघर साई खारसी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पति-पत्नी की हत्या के आरोपी में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जल्द उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है- मदन धीमान, डीएसपी मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed