फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: New state Congress president Vinay Kumar meets Rahul Gandhi

Himachal News: राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन से मिले विनय कुमार

Thu, 27 Nov 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Nov 2025 11:37 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल, अजय माखन, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन सहित कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
Himachal: New state Congress president Vinay Kumar meets Rahul Gandhi
राहुल गांधी से मिले नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। नई दिल्ली में उनके कार्यालय में दोनों नेताओं ने प्रदेश में संगठन के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा की। राहुल गांधी ने उन्हें इस नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विनय कुमार ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि जो विश्वास उन्होंने उन पर जताया है, उस पर वह पूरी मजबूती के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राहुल गांधी ने विनय कुमार को सरकार और संगठन के पूरे तालमेल के साथ कार्य करने व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। इस बीच विनय कुमार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर संगठन के कामकाज को लेकर उनसे उनका मार्गदर्शन लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आला कमान के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन सहित कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन से जुड़े कामकाज को लेकर मार्गदर्शन लिया। केंद्रीय नेताओं ने उन्हें संगठन की मजबूती के टिप्स भी दिए।



विनय ने केंद्रीय नेताओं को विश्वास दिलाया कि वे जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे। विनय कुमार ने केंद्रीय आला कमान के सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। पिछले एक साल से पीसीसी, जिला व ब्लॉकों की कार्यकारिणी न होने की वजह से नेताओं पर कोई जिम्मेदारी नहीं थी, पर अब जल्द ही सब नेताओं व कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया जाएगा।

विनय ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव होने वाले हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रदेश के सभी विधानसभा, ब्लाकों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed