{"_id":"5bed58eabdec226d0679d998","slug":"himachal-music-award-in-dharamshala-on-17th-november-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक मंच पर आएंगे हिमाचल के लोक कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक मंच पर आएंगे हिमाचल के लोक कलाकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के लोक कलाकार पहली बार धर्मशाला में एक मंच पर दिखेंगे। एचएफएमसीएए (हिमाचल फिल्म म्यूजिक, कल्चर आर्टिस्ट एसोसिएशन) के 17 नवंबर को होने वाले हिमाचल म्यूजिक अवार्ड में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, पहाड़ी गायक करनैल राणा, गद्दियाली गायक सुनील राणा सहित इंद्रजीत, विक्की राजटा सहित अन्य स्टार लोक कलाकारों सहित उभरते लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में पहले म्यूजिक अवार्ड का अपना विरसा और जिज्ञासा टीवी में लाइव प्रसारण होगा। यू-ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के चैनलों पर भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। एचएफएमसीएए के अध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल के पहले म्यूजिक अवार्ड में प्रदेश के 13 साल मास्टर प्रिंस कपिल से लेकर 70 साल आयु के एसडी कश्यप तक से स्टार कलाकारों सहित उभरते कलाकार भाग लेंगे।
विज्ञापन
करीब डेढ़ सौ कलाकारों को अलग-अलग कैटेगिरी में सम्मानित किया जाएगा। इसमें कलाकारों की लाइव परफार्मेंस भी होगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य हिमाचल लोक संस्कृति और लोक कलाकारों का संरक्षण करना है।
विज्ञापन
इसके लिए सभी लोक कलाकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश भर से 120 कलाकारों ने अब तक एसोसिएशन की सदस्यता हासिल की है। इस दौरान एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार ऋषि शर्मा, रविंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पंकज और राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।