फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal mandi district cover under fasal bima yojana

टमाटर के लिए बीमा योजना का दायरा बढ़ा, अब ये जिला भी कवर

Thu, 15 Nov 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal mandi district cover under fasal bima yojana

इस रबी सीजन में टमाटर के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। अभी तक इस फसल के तहत केवल सोलन जिले के कुछ ब्लॉक ही कवर किए गए थे, मगर अब मंडी जिले के बल्ह और सुंदरनगर ब्लॉक भी इसके दायरे में लाए गए हैं। इस तरह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले के दो ब्लॉक भी इसका लाभ उठाएंगे। राज्य सरकार ने रबी वर्ष 2018-19 के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की नई अधिसूचना जारी कर यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


अन्य फसलों का दायरा पूर्ववत ही रहेगा।  इस बारे में हिमाचल सरकार के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एग्रीकोआप.निक.इन पर भी अपलोड कर दिया गया है। कृषि निदेशक ने रबी सीजन के लिए कृषि अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के मंडी जिले के बल्ह और सुंदरनगर नए क्षेत्र शामिल किए हैं। कृषि बीमा में फसल योजना में टमाटर, आलू, लहसुन और शिमला मिर्च को शामिल किया गया है।  
विज्ञापन


राज्य कृषि निदेशक की अधिसूचना के अनुसार कोई भी इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट से संबंधित सूचना ले सकते हैं। यह बीमा लाभ फसलों को अधिकतम और न्यूनतम तापमान से फसली नुकसान, बेमौसमी बारिश, कम बारिश होने आदि से होने वाले फसली नुकसान को कवर किया गया है। टमाटर के लिए सोलन के सभी ब्लॉक और मंडी के बल्ह और सुंदरनगर ब्लॉक में फसल बीमा योजना लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सोलन के लिए प्रीमियम 14 फीसदी और बल्ह सुंदरनगर के लिए 32 फीसदी देना होगा। शिमला मिर्च के लिए सोलन के धर्मपुर ब्लॉक को लाभ मिलेगा। इसके लिए भी 10 फीसदी प्रीमियम देना होगा। लहसुन के लिए  कुल्लू और सिरमौर के सभी ब्लॉकों को शामिल किया है। कुल्लू में प्रीमियम 28 फीसदी और सिरमौर में प्रीमियम 35 फीसदी देना होगा।  बीमा प्रीमियम टमाटर, 62,500 प्रति हेक्टेयर, आलू 75 हजार प्रति हेक्टेयर और लहसुन के लिए 40 हजार प्रति हेक्टेयर निर्धारित रहेगा। किसानों को न्यूनतम बीमा प्रीमियम 5 फीसदी देना होगा। शेष प्रीमियम खर्च राज्य और केंद्र सरकार 50:50 के अनुपात में वहन करेंगे। 

आलू, लहसुन और शिमला मिर्च का कवर इस तरह मिलेगा 
सीजनल जोखिम अवधि के लिए आलू के लिए कांगड़ा जिले के कांगड़ा, भवारना, धर्मशाला और नगरोटा बगवां ब्लॉक को शामिल किया है। बीमा कवरेज अवधि 1 जनवरी, 2019 से 30 अप्रैल, 2019 रहेगा। टमाटर के लिए सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर,  कुनिहार, और नालागढ़  सहित मंडी के बल्ह और सुंदरनगर ब्लॉकों को शामिल किया है।


बीमा अवधि 1 मार्च, 2019 से 31 जुलाई, 2019 रहेगी। लहसुन के लिए जिला कुल्लू के नग्गर, कुल्लू, बंजार, निरमंड और आनी ब्लॉक सहित सिरमौर जिले के संगड़ाह, नाहन, राजगढ़, पच्छाद, शिलाई और पांवटा साहिब ब्लॉक शामिल हैं। इसके लिए बीमा अवधि 15 दिसंबर, 2018 से 30 अप्रैल, 2019 तक रहेगी। शिमला मिर्च के लिए  सोलन जिला का धर्मपुर ब्लॉक चुना है और फसल बीमा अवधि 1 मार्च, 2019 से 31 जुलाई, 2019 रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed