फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal LPG prices cut by 40 rupees

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इस माह अदा करने पड़ेंगे इतने रुपये

Wed, 02 Aug 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Aug 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal LPG prices cut by 40 rupees

हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 40 रुपये सस्ता हो गया है। अगस्त महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 563 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 613 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 80 रुपये सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। पहल से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को पूरे रेट पर सिलेंडर मिलेगा। इन्हें सब्सिडी नहीं लौटाई जाएगी। उधर, व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम 52 रुपये घटे हैं।
विज्ञापन


इस महीने 1043 रुपये में व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिलेगा। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्ज अतिरिक्त देने होंगे। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू होंगे। जुलाई में घरेलू सिलेंडर का दाम 603 और व्यावसायिक सिलेंडर का दाम 1095 रुपये था। होम डिलीवरी चार्ज अलग से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2018 तक 12 सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी
शिमला। अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2018 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी। 

डिपुओं में इसी सप्ताह से मिलेंगी पसंद की तीन दालें
प्रदेश सरकार ने छह दालों के टेंडर को मंजूरी दे दी है जबकि एक दाल का टेंडर पेंडिंग रखा गया है। सरकार ने मंगलवार को फाइल खाद्य आपूर्ति निगम को भेज दी है। अब बुधवार को निगम दालों के सप्लाई ऑर्डर जारी करेगा। सूबे के उपभोक्ताओं को इसी सप्ताह से डिपुओं में पसंद की तीन दालें मिलना शुरू हो जाएंगी। 

हालांकि, सरसों तेल और रिफाइंड के टेंडर को सरकार ने अभी हरी झंडी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि खाद्य आपूर्ति निगम ने जून, जुलाई और अगस्त तीन महीने के लिए दालों के टेंडर किए हैं। जिन उपभोक्ताओं ने डिपुओं से इन तीन महीने की दालें नहीं ली हैं, उन्हें पुराना कोटा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने जून महीने में उपभोक्ताओं को तीन दालें देने का फैसला लिया था। 

इसके लिए कंपनियों से 7 दालों की निविदाएं मांगी गई थीं। निगम की ओर से दालों के रेट तक तय किए गए हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में फाइल सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति तरुण कपूर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के भीतर कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी किए जाएंगे। 

ये दालें मिलेंगी
राजमा, मूंग, काला मसर, मसरी, दाल चना और मलका 

इस माह एक साथ मिलेगा तीन माह का चीनी कोटा
सस्ते राशन की दुकानों में अगस्त में तीन माह का चीनी कोटा एक साथ मिलेगा। विभाग ने कंपनी को 7500 मीट्रिक टन चीनी की ऑर्डर दिया है। इस सप्ताह सूबे के 117 सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों में चीनी की सप्लाई पहुंचना शुरू होगी। अगले सप्ताह से सस्ती राशन की दुकानों में उपभोक्ता तीन माह की चीनी का कोटा ले सकेंगे। 

सूबे में राशनकार्ड धारकों की संख्या 18.27 लाख है। जून से उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो टेंडर प्रक्रिया में देरी और केंद्र सरकार की ओर से चीनी कोटे की सब्सिडी बंद करने से इसकी सप्लाई नहीं हो पाई है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर डिपुओं में सब्सिडी पर चीनी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। 


बाकायदा 7500 मीट्रिक टन चीनी का ऑर्डर कंपनी को दे दिया है। उधर, खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि बीते सप्ताह ही 7500 मीट्रिक टन चीनी का ऑर्डर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी बंद करने से चीनी की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस माह के पहले सप्ताह में गोदामों में चीनी की सप्लाई पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed