फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal landslide in mandi side story of nursing students

लैंडस्लाइड हादसा: सुमित्रा की हिम्मत को सलाम, मदद को चीख रही थीं चार सहेलियां

Mon, 14 Aug 2017 03:34 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 14 Aug 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
himachal landslide in mandi side story of nursing students

आधी रात का वक्त था। मनाली से कटड़ा जा रही बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत करीब 12 से 13 यात्री सवार थे। बस की बत्ती बंद थी और मुसाफिर गहरी नींद में। पधर के आगे कोटरोपी में बस अचानक रुक गई। कुछ लोग बाहर निकल गए और कुछ बस में सोते रहे।

विज्ञापन


बस रुके कुछ ही मिनट हुए थे कि जोरदार धमाका हुआ। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बस के तमाम शीशे टूट गए और मलबा बस में घुस गया। मदद के लिए चीख पुकार मच गई।

लेकिन अंधेरा और भूस्खलन के डर से कोई मदद की हिम्मत नहीं जुटा पाया। यह आपबीती अमर उजाला को चार सहेलियों ने सुनाई।    

बस में बुरी तरह फंस गई थी ब्यूटी

himachal landslide in mandi side story of nursing students

शिमला के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली मंजू कुमारी निवासी शिल्ह तहसील करसोग, ब्यूटी कुमारी निवासी कृष्णानगर शिमला, अनिता कुमारी निवासी जोगिंद्रनगर और रामपुर की सचमित्रा अनिता के घर जा रही थीं। मंजू और सुमित्रा ने बताया कि मनाली-कटड़ा बस में वे सभी मंडी से सवार हुई थीं।

इन्होंने बताया कि सचमित्रा के सिर पर हल्की चोट आई। सुमित्रा ने सबसे पहले मंजू को निकाला जबकि अनिता ब्यूटी को निकाल रही थी। ब्यूटी बस में बुरी तरह फंस गई थी। उसके बाद तीन सहेलियां ब्यूटी को बस से निकालने के लिए लगभग आधा घंटे से भी ज्यादा समय तक संघर्ष करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से कूदकर बचाई जान

himachal landslide in mandi side story of nursing students

जैसे तैसे सभी बाहर निकलीं, जिसके बाद चारों को मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से मंजू और ब्यूटी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है जबकि अनिता और सचमित्रा को छुट्टी दे दी गई है। 

पठानकोट के भुंगल बदानी गांव के शुभम ने बताया कि वह मंडी से मनाली-कटड़ा रूट की बस से पठानकोट के लिए रवाना हुआ। कोटरोपी में बस रुकी लेकिन उसे नींद आ रही थी इसलिए नहीं उतरा।

शुभम ने बताया कि अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और बस हिलने लगी। नींद खुली तो वह सहम गया। खिड़की की सीट पर होने के कारण वह कूद गया, जिससे जान बच गई। 

विज्ञापन

चार में से तीन घायलों का होना है ऑपरेशन

himachal landslide in mandi side story of nursing students

 मंडी में पहाड़ दरकने से बस हादसे में घायल चार छात्राओं को आईजीएमसी लाया गया है। शिमला स्थित अन्नाडेल नर्सिंग कॉलेज से यह छात्राएं बीएससी कर रही है। शाम पांच बजे घायल  आईजीएमसी पहुंची है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत देखने के बाद से रामपुर की सुचित्रा (20), करसोग की मंजू (20) और बिहार की ब्यूटी (18) की टांग को इमरजेंसी ऑपरेशन करने की बात कही है। 

वहीं जोंगिंद्रनगर की अनीता (23) की बायीं बाजू पर चोटें आई है। हादसे में घायल अनीता ने देर शाम मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि घटना रात साढ़े से पौने एक बजे के करीब की है। चालक ने बस को एक जगह रोका और यात्रियों से फ्रेश होने की बात कही। इसी बीच अचानक दूसरी ओर पहाड़ी से पत्थर दरकने लगे थे।

चालक को इस बात का आभास हुआ और उसने बस में सवार सभी यात्रियों को सचेत कर बस में बैठने की सलाह दी। कहा कि मैं बस पीछे ले जा रहा हूं। लड़की ने बताया कि जैसे ही सभी सवारियां बस में चढ़ी, अचानक से पहाड़ी दरक गई और देखते ही देखते मलबे के भीतर बस फंस गई।

अनीता कहती है कि उसके हाथ में फोन था। आपातकालीन नंबर पर फोन करके हादसे की सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे। उसके बाद ही बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। जबकि उसकी दो सहेलिया मंजू और सुचित्रा को बस की एंगल काटकर बाहर निकाला गया।

सितंबर में है पेपर
हादसे में चारों छात्राएं दर्द से करहा भी रही थी, और साथ मौजूद परिजनों से कह भी रही थी अगले माह हमारी परीक्षा है। अब हम कैसे परीक्षा देंगी। इस पर वहां मौजूद घायलों के परिजन उन्हें दिलासा देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed