मंडी लैंडस्लाइड हादसा: इस महिला पर टूटा दुखों का पहाड़, सीएम के सामने हो गई बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले में नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड में इस महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सीएम के सामने रोते-रोते बेहोश गई। एक वर्ष पहले पति को खोने वाली कुल्लू की माली देवी अभी अपने पति की वर्षकी भी नहीं कर पाई थी।
इससे पहले ही कोटरोपी हादसे ने ताउम्र के जख्म माली देवी को दिए हैं। इस हादसे में उसने बस में सवार अपनी दोनों बेटियां और एक बेटे को सदा के लिए खो दिया है।
दिल दहलाने वाली भयंकर त्रासदी ने सभी तीन बच्चों को लील दिया है। 11 बजे के करीब मौके पर पहुंचते ही वह भयांवह मंजर को देखकर गश खाकर गिर गई।
कुल्लू की माली देवी ने एक साथ खो दिए तीन बच्चे
साथ आए रिश्तेदारों ने उसको संभाला। जब होश आया तो वह बदहवाश हर पेड़ व मलबे के नीचे अपने बच्चों को तलाशने लगी। लेकिन हर ओर मलबा ही नजर आ रहा था। पति तिलक राज की मौत के बाद माली देवी अपने मायके कुल्लू में ही रहती है।
कोटरोपी हादसे में माली देवी की 14 वर्ष की बड़ी बेटी मुश्कान शर्मा, 10 वर्षीय पलक शर्मा और 6 वर्ष का बेटा अरमान शर्मा की मौत हो गई। माली देवी के तीनों बच्चे स्कूल की छुटियां काटने अपने घर दादा के पास गांव हुटा, तहसील सलूणी चंबा गए थे।
हादसे की सूचना मिलते ही माली देवी अपने बच्चों को तलाशने रिश्तेदारों के साथ घटना स्थल पहुंच गई थी। माली देवी के बच्चों के साथ उनकी चाची गीता देवी भी कुल्लू आ रही थी जो भी हादसे का शिकार हो गई।
मुख्यमंत्री ने दी 15 हजार राहत राशि
तीनों बच्चों के खो जाने के गम में डूबी और अपनी शुदबुद खो चुकी माली देवी ने बताया कि उसकी शनिवार को अपनी देवरानी और बच्चों के साथ मोबाइल पर बात होती रही। रात को कुल्लू में बस का इंतजार किया। बस रात को तीन बजे कुल्लू पहुंच जानी थी।
देवरानी और बच्चों का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल आने पर माली देवी और उसके रिश्तेदार बाद में बस स्टेंड कुल्लू पहुंचे। तो वहां पता चला कि बस नहीं आई है। रविवार सुबह पता चला कि बस कोटरोपी के पास पहाड़ी दरकने से मलबे में दब गई।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रो प्रेम कुमार धूमल, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, सांसद राम स्वरूप शर्मा ने घटना स्थल पर माली देवी को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने माली देवी को 15 हजार की राहत राशि भी दी।