फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal kangra vijay mankotia targets on cm virbhadra singh

गुड़िया मामले पर मनकोटिया का सीएम वीरभद्र सिंह पर बड़ा निशाना

Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
himachal kangra vijay mankotia targets on cm virbhadra singh

गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर बड़ा निशाना साधा है। मनकोटिया ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कोटखाई में गुड़िया दुष्कर्म और हत्या प्रकरण में सीबीआई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी गिरफ्तार करे।

विज्ञापन


साथ ही इस प्रकरण में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ ही मुख्यमंत्री का भी नार्को टेस्ट करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल संगीन अपराधों दौर से गुजर रहा है। 15 साल की नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की जाती है और जो टीम इस केस की जांच कर रही होती है, वह ही संदेह के घेरे में आती है और सीबीआई को पूरी टीम को गिरफ्तार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

हाईकमान को ब्लैकमेल कर रहे सीएम

himachal kangra vijay mankotia targets on cm virbhadra singh

मनकोटिया ने आरोप लगाया क‌ि इस मामले में शक की सूई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी जाती है। उन्होंने  इस बात की भी जांच मांगी कि केस सुलझाने के लिए गठित एसआईटी की टीम की नियुक्ति किसने की थी। क्योंकि टीम ने उसी के इशारे पर केस से जुड़े तथ्यों को मिटाने की कोशिश की है।  उन्होंने कहा कि सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था।

लेकिन, उन्होंने आज तक ऐसा नहीं किया। मनकोटिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र स‌िंह पार्टी हाईकमान को ब्लैकमेल करने में लगे है। उनके अनुसार प्रदेश में चुनाव नजदीक होने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ड्रामा भी शुरू हो जाता है। इस बार भी अपनी लंका डूबती देख सीएम ड्रामेबाजी पर उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed