{"_id":"599589654f1c1b78548b4638","slug":"himachal-kangra-sushil-kumar-shinde-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पार्टियों में अंतर्कलह, हिमाचल कांग्रेस में मनमुटाव कल की बात: शिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पार्टियों में अंतर्कलह, हिमाचल कांग्रेस में मनमुटाव कल की बात: शिंदे
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि प्रदेश में साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने अथाह विकास किया है। प्रदेश की जनता जागरूक और समझदार है।
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि उन्होंने कहा कि आज कौन सी ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें अंतर्कलह नहीं है। लेकिन कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें मिल बैठकर मनमुटाव खत्म करने की कूबत है।
विज्ञापन
हिमाचल में पार्टी के अंदर मनमुटाव कल तक की बात थी। अब हम सभी इकट्ठे कांग्रेस को चलाकर पुन: सत्ता में आएंगे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर केवल बातों की लुभावनी राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले ने आम जनमानस को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा जबकि हालत यह है कि नोटबंदी से रिजर्व बैंक को 25 हजार करोड़ रुपये के घाटे से गुजरना पड़ा।
बॉर्डर पर रोजाना हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं लेकिन मोदी सरकार को इसकी फिक्र नहीं। इस मौके पर उन्होंने जीएस बाली को बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर बधाई भी दी।
अपने घर को न डुबोएं : रंजीता रंजन
पार्टी की सह प्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि हिमाचल में शुरू से ही कांग्रेस की मजबूत जमीन रही है। कांग्रेस में मैं नहीं, हम की अहमियत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने घर को न डुबोने की नसीहत भी दी।
क्रांतिकारी सोच वाले हैं बाली: सुक्खू
नगरोटा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का एक मजबूत जनाधार है। पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी।
इसके लिए हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कई जनहित के कार्य किए हैं। पार्टी संगठन उन्हें जनता तक पहुंचाएगा।
सुक्खू ने किसी का नाम लिए बिना इशारा किया कि राजनीति में हमारे खिलाफ तरह-तरह की बातें की जाती हैं लेकिन आखिर जीत सच्चाई की होती है।
मंच से सुक्खू ने बाली को भविष्य का नेता बताकर जमकर तारीफों के पुल बांधे। सुक्खू ने बाली को युवा और क्रांतिकारी सोच वाला नेता बताया।
उन्होंने कहा कि बाली का प्रदेश और विशेषकर जिला कांगड़ा की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। विधानसभा चुनाव और भविष्य की राजनीति में बाली की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बाली को आगे बढ़ने का आग्रह किया।
अध्यक्ष की कुर्सी की कद्र होनी चाहिए: बाली
नगरोटा बगवां में बाली आक्रामक मूड में नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ भी षड्यंत्र हुए लेकिन जुर्म को रोकने के लिए मैं हमेशा खड़ा हो जाता हूं और कोई ऐतिहासिक फैसला लेता हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने जो भी लड़ाई लड़ी उसमें मैं हारा नहीं। कुछ लोग यदि छोटी बात करें तो अच्छा नहीं लगता। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यहां तक कह दिया कि जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरे के घर पर पत्थर नही फेंकते।
उन्होंने कहा कि राजा से रंक और रंक से राजा बनते देर नहीं लगती। बाली ने उनके भाजपा के कुछ नेताओं से संबंधों पर एतराज जताने वालों पर पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि मेरे निजी संबंध किसी के साथ भी हो सकते हैं लेकिन पार्टी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता पर ऊंगली नहीं उठाई जा सकती।
पार्टी में अध्यक्ष की कुर्सी की कद्र होनी चाहिए। साथ ही चिंता व्यक्त की कि क्या हम सही दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए वह पार्टी अध्यक्ष के निर्देशों पर काम करेंगे।