फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Hamirpur couple committed suicide by consuming poison

प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

Sat, 16 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Sat, 16 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal Hamirpur couple committed suicide by consuming poison

प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर है। कुछ समय पहले ही दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले के सुजानपुर का है। सुजानपुर में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


उपचार के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल में पहुंच गई। हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि युवती बेसुध अवस्था में होने के चलते कोई बयान नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेस प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में अभी तक पुलिस को घटना से कोई सुसाइड नोट और अन्य कोई चीज नहीं मिल पाई है जिसके आधार पर जांच को कोई दिशा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था शिव

Himachal Hamirpur couple committed suicide by consuming poison

मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय शिव कुमार निवासी धर्मशाला महंता, चिंतपूर्णी जिला ऊना के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से सुजानपुर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर रहा था। वहीं गंभीर बीमार युवती डिग्री कॉलेज सुजानपुर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही युवक-युवती की आपस में बातचीत शुरू हुई थी। चिंतपूर्णी का युवक लड़की के लिए सुजानपुर में काम कर रहा था। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे दोनों ने जहर निगल लिया।

जब तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो दोनों सुजानपुर अस्पताल पहुंच गए जहां पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक-युवती के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार ने कहा कि युवक और युवती ने सुजानपुर में जहर खाया था। इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंचे लेकिन युवक की मौत हो गई। युवती हमीरपुर अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed