{"_id":"69c0c68ed7e54859950f3f2e","slug":"himachal-grandfather-shoots-grandson-condition-critical-incident-in-mandi-district-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दादा ने पोते पर चला दी गोली, हालत गंभीर; मंडी जिले की घटना; पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दादा ने पोते पर चला दी गोली, हालत गंभीर; मंडी जिले की घटना; पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी
Mon, 23 Mar 2026 10:21 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:21 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। पढे़ं पूरी खबर...
विज्ञापन
बंदूक से फायर करने के मामले में पुलिस जांच करती हुई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारिवारिक कलह की वजह से एक दादा ने अपने 22 वर्षीय पोते उमेश कुमार पर बंदूक से फायर कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रिंज गांव निवासी भादरू राम घर पर अकेले मौजूद थे जबकि अन्य सदस्य काम में व्यस्त थे। रात करीब 8 बजे अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भादरू राम के हाथ से बंदूक छीनकर दूर फेंक दी और घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उमेश को बिलासपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया। भादरू राम के पास बंदूक आत्मरक्षा के लिए थी और इसका लाइसेंस वर्ष 2004 में जारी हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस पूरी जांच में जुटी हुई है।