फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will withdraw cases registered against pk dhumal and anurag

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, इन नेताओं पर दर्ज केस एक महीने में लिए जाएंगे वापस

Wed, 31 Jan 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 31 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will withdraw cases registered against pk dhumal and anurag

हिमाचल सरकार नेताओं के खिलाफ चल रहे मामलों को वापस लेने के लिए माथापच्ची कर रही है।  मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और एचपीसीए पर दर्ज मामलों को वापस लेने पर अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट विभागीय सचिवों से ली है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने फरवरी अंत तक इन मामलों को निपटाने के निर्देश दिए हैं। जयराम सरकार के राजनीति से प्रेरित आपराधिक मामलों को वापस लेने के आदेशों के तहत शासन में माथापच्ची चल रही है। 
विज्ञापन


सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव विनीत चौधरी की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक में राजनीति से प्रेरित तमाम आपराधिक मामलों को वापस लेने चर्चा हुई। बैठक में जयराम सरकार की अन्य प्राथमिकताओं पर भी मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारियों से मामले से जुड़े तथ्यों की रिपोर्ट देने के आदेश

himachal govt will withdraw cases registered against pk dhumal and anurag

आपराधिक मामलों में एचपीसीए और सांसद अनुराग से जुड़े प्रकरण सरकार की प्राथमिकता में हैं। प्रधान सचिव गृह और प्रधान सचिव सहकारिता ने मामलों की यथास्थिति मुख्य सचिव के सामने रखी।

संबंधित विभागीय सचिवों को जिलाधिकारियों से इस प्रकरण से जुड़े तथ्यों की रिपोर्ट मांगने के आदेश भी मुख्य सचिव ने दिए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और लाभार्थियों के अनिवार्य स्वास्थ्य जांच की प्रगति रिपोर्ट ली गई।

निशुल्क एयर एंबुलेंस पूरी तरह से ऑपरेशनल करने की प्रक्रिया एक माह में पूरी करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा मनाली और शिमला में इलेक्ट्रिकल बसें संचालित करने की प्रगति, प्राइवेट पेयजल टैंकों की सफाई से संबंधित दिशा निर्देशों पर हुई कार्रवाई को लेकर भी मुख्य सचिव ने रिपोर्ट ली।

आखिरी समय में नहीं लिया जाएगा कैबिनेट एजेंडा

himachal govt will withdraw cases registered against pk dhumal and anurag

मंत्रिमंडल की बैठकों के लिए तैयार होने वाले एजेंडा प्रस्ताव पर मुख्य सचिव ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने विभागीय सचिवों को अवगत करवा दिया कि कैबिनेट बैठक से दो दिन पूर्व एजेंडा प्रस्ताव तय कर विभागीय मंत्रियों तक पहुंच जाने चाहिए।

विधि और वित्त विभाग से अनुमोदित होने वाले प्रस्ताव के लिए पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही उन्हें बतौर एजेंडा शामिल किया जाए। आखिरी समय में और अधूरे दस्तावेजों के साथ एजेंडा प्रस्ताव स्वीकार नहीं होंगे। 

100 दिन का लक्ष्य
मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से 100 दिन के तैयार लक्ष्य के रिव्यू को लेकर भी बैठक में चर्चा की। हर विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव 31 जनवरी तक मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंचने हैं। मुख्य सचिव ने तय प्राथमिकताओं पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। भविष्य के लिए निर्धारित कार्ययोजनाओं पर होमवर्क पूरा करने को कहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed