फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will provide job to 1600 in new industry units

नए उद्योगों में 1600 को नौकरी देगी हिमाचल सरकार

Wed, 01 Aug 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Aug 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will provide job to 1600  in new industry units

हिमाचल के नए उद्योगों में 1600 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए जाने वाले  42 नए उद्योगों में प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिल पाएगा।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि इन 42 उद्योगों के स्थापित होने से राज्य के करीब 1600 बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। राज्य में लगाए पुराने 14 उद्योगों का विस्तार भी किया जाना है ताकि इन उद्योगों में उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन


इन उद्योगों को स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यूनिटों को लगाने का काम किया जाएगा। उनका कहना है कि ये नए उद्योग कालाअंब,  बद्दी, बरोटीवाला और कांगड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों में पुराने उद्योगों के विस्तार को मंजूरी के करीब 14 मामले सरकार के पास मंजूरी के लिए आए हैं। इन उद्योगों के विस्तार की मंजूरी मिलने के बाद भी उत्पादन क्षमता तो बढ़ेगी और साथ ही बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed