मेधावी विद्यार्थियों को एनईईटी की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 50 मेरिट विद्यार्थियों को एनईईटी की निशुल्क कोचिंग देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग से 31 दिसंबर तक इच्छुक विद्यार्थियों के आवेदन मांगे हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों की कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की एक मेरिट लिस्ट बनाएगा। इसके बाद उस लिस्ट के आधार पर 50 मेधावी विद्यार्थियों को एनईईटी की कोचिंग के लिए चयनित किया जाएगा।
हालांकि, इसके लिए सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कई नियम की भी बनाए गए हैं। इसमें स्कूल प्रबंधनों को इस निशुल्क कोचिंग का लाभ लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के अभिभावकों की सहमति भी लेनी अनिवार्य की है।
सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से स्कूल प्रबंधन दो विद्यार्थियों के आवेदन कर सकता है। इससे ज्यादा आवेदन करने वाले स्कूल प्रबंधन के आवेदन शिक्षा विभाग स्वीकृत नहीं करेगा। इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन spomonitring002@gmail.com पर कर सकते हैं।
परमाणु और बद्दी में होगी एनईईटी की कोचिंग
मेरिट सूची से चयनित विद्यार्थियों को परमाणु में एनईईटी की कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।
इसके साथ स्कूल प्रबंधनों को विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, विद्यार्थी की कक्षा आठवीं और नौवीं की आयु, स्कूल का नाम और अभिभावकों का संपर्क नंबर भी आवेदन फॉर्म में दर्शाना होगा।
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि इस सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। जिन स्कूलों के विद्यार्थी एनईईटी की कोचिंग लेना चाहते हैं, वे 31 दिसंबर से पहले पूरी जानकारी के साथ अपना ऑनलाइन आवेदन शिक्षा विभाग को कर सकते हैं।