{"_id":"5e9db6d78ebc3ed57544b7af","slug":"himachal-govt-will-provide-door-to-door-health-facilities-with-e-sanjeevani-opd-consultation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-संजीवनी ओपीडी परामर्श से घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-संजीवनी ओपीडी परामर्श से घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देगी हिमाचल सरकार
Mon, 20 Apr 2020 08:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते हिमाचल सरकार ने लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश में ई-संजीवनी ओपीडी परामर्श सुविधा शुरू की गई है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न विभागों के 16 डॉक्टर सुबह साढ़े नौ बजे से सांय चार बजे तक इस नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि बीमार लोग अस्पताल आने में असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते यह फैसला लिया गया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कंप्यूटर-लैपटॉप या टैबलेट के साथ वेब कैमरा, माइक, स्पीकर और इंटरनेट कनेक्शन कि जरूरत होगी और शीघ्र ही यह सुविधा मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। esanjeevaniopd.in पर रोगी को पंजीकृत करने के बाद एक टोकन नंबर मिलेगा। इससे लॉगइन करने के बाद डॉक्टरी परामर्श की प्रक्रिया आरंभ होगी। यदि आपके परामर्शदाता डॉक्टर को विशेषज्ञीय सलाह की आवश्यकता महसूस होती है तो टेली परामर्श सुविधा का भी प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल में 10 हजार आईएलआई के मरीज
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लगभग 70 लाख लोगों के घर-द्वार जाकर कोरोना के प्रति मौखिक जांच की है। इस जांच में दस हजार के करीब आईएलआई (सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित) के मामले सामने आए हैं। इनमें करीब 700 लोगों के सैंपल की जांच भी की जा चुकी है। लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन