फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will give four lakh to kin of the solan accident deceased

कुमारहट्टी हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख देगी हिमाचल सरकार

Mon, 15 Jul 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will give four lakh to kin of the solan accident deceased
- फोटो : अमर उजाला

कुमारहट्टी हादसे के मृतकों के परिजनों को हिमाचल सरकार 4-4 लाख रुपये की राशि देगी। जिला प्रशासन ने सोमवार को मृतक के परिजन को 20-20 हजार जबकि गंभीर घायलों को 10-10 हजार और 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है।

विज्ञापन


उपायुक्त केसी चमन ने बताया कि जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और होमगार्ड के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। कमांडेंट की अगुवाई में सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने भी मदद की। 

विज्ञापन

एसडीएम सोलन करेंगे जांच15 दिन में देंगे रिपोर्ट 

Himachal govt will give four lakh to kin of the solan accident deceased

मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि एसडीएम सोलन हादसे की जांच करेंगे और आगामी 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने एमएमयू और धर्मपुर अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना और एनडीआरएफ, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे संयुक्त अभियान की जानकारी ली।

उन्होंने प्रशासन को एनडीआरएफ को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। राहत कार्यों में एनडीआरएफ की तीन अतिरिक्त कंपनियां घटनास्थल पर भेजी हैं। सरकार ने सुन्नी से आधुनिक उपकरणों के साथ एनडीआरएफ के दल को लाने के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed