{"_id":"5a8d6af54f1c1b9b248b642c","slug":"himachal-govt-will-develop-mahant-rupeshwar-giri-vatika-as-tourist-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आई सरकार, पेड़ वाले बाबा की वाटिका बनेगी पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकत में आई सरकार, पेड़ वाले बाबा की वाटिका बनेगी पर्यटन स्थल
अमर उजाला ब्यूरो, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के खबड़ी देवी माता मंदिर के महंत की ओर से लगाई गई वाटिका का अब सरकार विकास करवाएगी। वाटिका स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सकें।
विज्ञापन
बुधवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद सरकारी अमला भी हरकत में आ गया है। वन विभाग ने इस संबंध में वन खंड अधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। पेड़ वाले बाबा महंत रूपेश्वर गिरी ने लगभग 15 बीघा जमीन में पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे पेड़ वाले बाबा’ पर संज्ञान लेते हुए विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि उन्हें बगीचे की खबर तो अवश्य थी, लेकिन बाबा खुद पौधरोपण करने में जुटे हैं यह अभी पता चला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य बाबा ने किया है वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि एक बाबा पर्यावरण संरक्षण में जुटे हुए हैं। बाबा ने कई औषधीय पौधों सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। इनकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।
उधर, डीएफओ बिलासपुर सरोज भाई पटेल ने बताया कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। वन खंड अधिकारी झंडूता से इस संदर्भ में जानकारी मांगी गई है।
उन्होंने बताया कि बगीचे को यदि संभव हुआ तो वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले बाबा को विभाग की ओर से कुछ पौधे भी उपलब्ध करवाए गए हैं।