फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Govt will decide the names of colleges to be included in Mandi University

हिमाचल: सरकार तय करेगी मंडी विश्वविद्यालय में शामिल होने वाले कॉलेजों के नाम

Fri, 17 Dec 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 09:56 PM IST
सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी (स्थापना और विनियमन) विधेयक 2021 बीते दिनों विधानसभा में पारित हो गया है। शिमला विश्वविद्यालय से कॉलेजों को निकालकर अब मंडी विश्वविद्यालय में शामिल किया जाना है। 

विज्ञापन
Himachal Govt will decide the names of colleges to be included in Mandi University
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दूसरे राज्य विश्वविद्यालय मंडी में शामिल किए जाने वाले कॉलेजों के नाम सरकार तय करेगी। विधायकों से पूछकर इस बाबत फैसला नहीं होगा। सरकार ने विधेयक में विधायकों को इसका अधिकार नहीं दिया है। विधानसभा सचिवालय से शिक्षा विभाग के माध्यम से विधेयक विधि विभाग को भेज दिया गया है। शनिवार को विधि विभाग के अधिकारी विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी को भेजेंगे।

विज्ञापन


सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी (स्थापना और विनियमन) विधेयक 2021 बीते दिनों विधानसभा में पारित हो गया है। शिमला विश्वविद्यालय से कॉलेजों को निकालकर अब मंडी विश्वविद्यालय में शामिल किया जाना है। सरकार के लिए यह राह आसान नहीं रहने वाली है। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने विधानसभा सदन में विधायकों से पूछ कर कॉलेजों को शिमला विश्वविद्यालय से बाहर करने का अधिकार देने की मांग की थी। इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। अब आने वाले दिनों में सरकार स्वयं तय करेगी कि कौन-कौन से जिलों के कॉलेज मंडी विश्वविद्यालय में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


उधर, नए राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आरंभिक स्तर पर दस करोड़ रुपये की राशि अपेक्षित होगी। भविष्य में इसके लिए राजकोष से प्रतिवर्ष 75 से 100 करोड़ रुपये की अभिवृद्धि होने की संभावना है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सदन में विधेयक पेश करते हुए कहा था कि उच्चतर शिक्षा के लिए छात्रों के प्रवेश में वृद्धि करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रदेश में एक और राज्य विश्वविद्यालय का खोला जाना अत्यधिक जरूरी है। विधेयक कुलाधिपति, कुलपति, प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार, शिक्षकों और विवि के कार्यकरण के लिए अपेक्षित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रयोजन उपबंध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed