फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will change name of mukhyamantri adarsh yojna

हिमाचल में मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का नाम बदलेगा

Thu, 23 Aug 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will change name of mukhyamantri adarsh yojna

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चलाने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इस योजना को शुरू करने का एलान किया था।

विज्ञापन


कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस योजना को लागू करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग को फाइल को कार्यालय भेजने को कहा है। बताया गया कि इस योजना का नाम बदलकर अटल आशीर्वाद योजना रखा जाना है। 
विज्ञापन


इस योजना के तहत अस्पताल में जन्में सभी नवजात शिशुओं को 1500 रुपये का नव आगंतुक किट दी जानी है। इस योजना के तहत प्रदेश में करीब 1 लाख नए नजजातों को प्रत्येक वर्ष लाभ मिलेगा। इस प्रयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में 15 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कैबिनेट में हुआ था फैसला

himachal govt will change name of mukhyamantri adarsh yojna

प्रदेश सरकार इंस्टीच्यूशनल डिलिवरी पर माताओं को 700 रुपये का राशि देती है। नवजात को पहली बार प्रदेश सरकार ने नव आगंतुक किट देने का फैसला लिया है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने कैबिनेट ने इस योजना को लागू करने का फैसला लिया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस्तावेज तैयार कर कंपनियों ने टेंडर के लिए आवेदन भी मांग लिए थे। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed