फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt transferred six police officers including five additional sp

पांच एडिशनल एसपी समेत छह पुलिस अफसरों का तबादला

Fri, 13 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jul 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
himachal govt transferred six police officers including five additional sp

प्रदेश सरकार ने पांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों समेत छह पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत रमन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज डरोह से एडिशनल एसपी चंबा लगाया गया है।

विज्ञापन


विनोद कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना लगाया गया है। स्थानांतरणाधीन चल रहे विजय कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 2 आईआरबीएन सकोह, अमित शर्मा को 1 आईआरबीएन बनगढ़ और 1 आईआरबीएन बनगढ़ में तैनात रहे शमशेर सिंह को पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व लगाया गया है।

विज्ञापन

दो पुलिस कर्मी बहाल

himachal govt transferred six police officers including five additional sp

डीएसपी बलबीर सिंह को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबेरी लगाया गया है। कसौली हत्याकांड के बाद निलंबित हुए दो पुलिस कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय ने बहाल कर दिया है।

मामले में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर मदन सिंह और सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह की बहाली के आदेश जारी हो गए हैं। दोनों ही पुलिस कर्मी 6 आईआरबीएन गरीवाला में तैनात रहेंगे। इससे पहले सरकार ने निलंबित हुए एक  एसपी व डीएसपी को बहाल कर दिया था।

11 अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार 

himachal govt transferred six police officers including five additional sp

हिमाचल सरकार ने कई अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने के बाद आईएएस अधिकारी शिव प्रताप सिंह को एसी टू डीसी सिरमौर और किरण भदाना को एसी टू डीसी कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

एचएएस अधिकारी सुषमा वत्स को सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला, ज्ञान सागर नेगी को संयुक्त निदेशक पंचायती राज, केवल राम सैजल को संयुक्त सचिव राजस्व, कृष्ण चंद को सहायक आयुक्त डीसी मंडी, टाशी संदुप को एसी टू डीसी सोलन और सुनयना शर्मा को संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज टांडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कुमारी ईशा को संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल कल्याण विभाग, देव राज भाटिया को एसडीएम हरोली और मस्तराम कश्यप को एसडीएम शिलाई का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed