फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt regularized 3672 jalvahak in education department

प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में नियुक्त 3672 कर्मियों को दिया तोहफा

Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt regularized 3672 jalvahak in education department

शिक्षा विभाग में 14 साल की नौकरी पूरी करने वाले 3672 अंशकालिक जलवाहकों और जलवाहकों कम सेवादारों को नियमित कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत नियुक्त जलवाहकों को नियमित कर बजट सत्र से पहले बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन


इसके दायरे में 31 मार्च 2016 और 30 सितंबर 2016 तक 14 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलवाहक आएंगे। अंशकालिक जलवाहक और जलवाहक कम सेवादार को नियमित करने का राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हुआ था। मंगलवार को सरकार ने इन्हें नियमित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। दिहाड़ी पर नियुक्त जलवाहक अब नियमित कर्मचारी होंगे।
विज्ञापन


इन्हें दिहाड़ी की जगह करीब 17 हजार रुपये का मासिक वेतन मिलेगा। सरकार से जारी अधिसूचना के मुताबिक साल 1996 और 2001 की नीति के तहत नियुक्त अंशकालिक जलवाहकों और जलवाहकों कम सेवादारों को नियमित किया जाएगा। उधर, जलवाहक संघ के प्रदेश महासचिव भुट्टो राम ने नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed