फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt planning to reduce rates of bus fare

हिमाचल में घट सकता है न्यूनतम बस किराया, सरकार में चल रहा मंथन

Sat, 06 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt planning to reduce rates of bus fare

प्रदेश सरकार हिमाचल में न्यूनतम बस किराया घटा सकती है। डीजल के दाम प्रति लीटर 5 रुपये कम होने से सरकार न्यूनतम किराया 6 की बजाय 5 रुपये कर सकती है। सरकार में इसको लेकर मंथन चल रहा है। 12 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा होना संभावित है।

विज्ञापन


चूंकि, निजी ऑपरेटरों ने जब सरकार पर किराया बढ़ाने का दबाव बनाया था तो उस समय भी यह बात सामने आई थी कि अगर डीजल के दामों में कमी होती है तो क्या ऑपरेटर किराया कम करेंगे?
विज्ञापन


हिमाचल में बस किराया वृद्धि को लेकर चौतरफा विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी, माकपा, आम आदमी पार्टी और जनवादी महिलाएं किराए के विरोध में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दलों का कहना है कि सरकार ने निजी ऑपरेटरों के दबाव में किराया बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट को लेकर परिचालकों और सवारियों में झगड़े हो रहे हैं। सवारियां किराया वृद्धि को लेकर जयराम सरकार को कोस रही हैं। हालांकि, किराए की अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी न्यूनतम किराया कम करने के संकेत दिए हैं, लेकिन अभी तक इसमें कटौती नहीं की गई है।

उम्मीद लगाई जा रही है कि जैसे डीजल में वैट कम किया है, सरकार न्यूनतम किराए में भी कटौती कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि 8 अक्तूबर से किराया वृद्धि को लेकर प्रदर्शन होंगे।

राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा जाना है। माकपा की राज्य सचिवालय कमेटी के सदस्य संजय चौहान ने कहा कि सरकार ने किराया बढ़ोतरी कर प्रदेश की जनता पर बोझ डाला है। वैट कम किए जाने से सरकार को किराया भी कम करना चाहिए। किराया बढ़ोतरी को लेकर माकपा के प्रदर्शन जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed