फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt going to recruit 188 TGT teachers

सरकारी नौकरी चाहिए तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Sat, 02 Aug 2014 08:03 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt going to recruit 188 TGT teachers

आरंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में ओबीसी कोटे से टीजीटी के 188 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी पदों पर नियुक्तियां अनुबंध आधार पर होंगी। बैचवाइज भरे जा रहे इन पदों के लिए बीएड एवं टेट पास होना जरूरी है।

विज्ञापन


टीजीटी आर्ट्स के 82, नॉन मेडिकल के 26 और मेडिकल के 80 पद ओबीसी कोटे से भरे जाने हैं। विभाग ने रोजगार कार्यालयों से ब्योरा मांगा है। 188 पदों के लिए होने जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य श्रेणी, आईआरडीपी और पूर्व सैनिकों के आश्रित ही हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


ओबीसी सामान्य वर्ग में टीजीटी आर्ट्स के 65, आईआरडीपी वर्ग में 10 और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के सात पद भरे जाएंगे।

टीजीटी (नॉन मेडिकल) में 26 पद भरे जाएंगे

Himachal govt going to recruit 188 TGT teachers

टीजीटी (नॉन मेडिकल) में कुल 26 पदों में से ओबीसी सामान्य वर्ग का एक, ओबीसी आईआरडीपी 16 पद एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों के नौ पद शामिल हैं। टीजीटी मेेडिकल में ओबीसी सामान्य वर्ग 46 पद, आईआरडीपी के 29 पद एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों के पांच पदों सहित कुल 80 पद भरे जाएंगे।

सभी पद बैचवाइज भरे जाने हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने दी। उन्होंने कहा कि टीजीटी आर्ट्स में ओबीसी सामान्य एवं आईआरडीपी वर्ग में वर्ष 2006 तक, नॉन मेडिकल के लिए सामान्य वर्ग में वर्ष 2001 तक, आईआरडीपी में वर्ष 2006 तक।

टीजीटी मेडिकल के सामान्य वर्ग में वर्ष 2006 तक और आईआरडीपी वर्ग में वर्ष 2010 तक बीएड एवं टेट पास प्रार्थियों को शामिल किया जाएगा। पूर्व सैनिकों के आश्रितों में चालू वर्ष तक के बैच वाले भाग ले सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मंगवाया गया डाटा तैयार किया जा रहा है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed