हिमकेयर योजना में पंजीकरण की तिथि बढ़ी, मरीजों को राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ लेने के लिए अब 10 जुलाई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने इसकी तारीख बढ़ा दी है। पहले योजना के तहत पंजीकरण करवाने की आखिरी तारीख पांच जुलाई थी। सरकार की ओर से लाहौल-स्पीति और पांगी के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि घोषित की गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि हिम केयर योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले जो कि आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं हैं और मनरेगा के तहत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना में सभी तरह की आम व गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है।
लाभार्थी प्रदेश में आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत अस्पतालों में जाकर इलाज की सुविध प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि अभी तक काफी संख्या में लोग हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं। ऐसे में इसकी तारीख को बढ़ाया गया है। हिमकेयर योजना के तहत आवेदन की तारीख बढ़ाने से प्रदेश के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।
हिमाचल सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ लेने के लिए अब 10 जुलाई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने इसकी तारीख बढ़ा दी है।
पहले योजना के तहत पंजीकरण करवाने की आखिरी तारीख पांच जुलाई थी। सरकार की ओर से लाहौल-स्पीति और पांगी के लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि घोषित की गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि हिम केयर योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले जो कि आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं हैं और मनरेगा के तहत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योजना में सभी तरह की आम व गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी प्रदेश में आयुष्मान भारत के तहत पंजीकृत अस्पतालों में जाकर इलाज की सुविध प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार का मानना है कि अभी तक काफी संख्या में लोग हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं। ऐसे में इसकी तारीख को बढ़ाया गया है। हिमकेयर योजना के तहत आवेदन की तारीख बढ़ाने से प्रदेश के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।