फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Govt: Discussion of changing the departments of ministers started again, cabinet expansion also decid

Himachal Govt: मंत्रियों के विभागों के फेरबदल की चर्चा तेज, मंत्रिमंडल विस्तार भी तय

Sun, 25 Jun 2023 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Jun 2023 11:24 AM IST
सार

प्रदेश में मंत्रियों के महकमे बदलने की चर्चा फिर से छिड़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से शिमला लौटने के बाद फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Himachal Govt: Discussion of changing the departments of ministers started again, cabinet expansion also decid
हिमाचल मंत्रिमंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के महकमे बदलने की चर्चा फिर से छिड़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से शिमला लौटने के बाद फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सुक्खू ने पिछले दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से भेंट की है। उन्होंने केसी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला जैसे कई नेताओं से चर्चा की है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कुछ नामों पर चर्चा हुई है। इनमें जिला बिलासपुर से घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से विधायक यादविंद्र गोमा के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा के नाम पर पेंच फंसा है कि इनमें से किसे मंत्री बनाया जाए। अब आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है। मंत्री पद के लिए कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री से कई नामों पर चर्चा कर चुका है। अब गेंद पूरी तरह से हाईकमान के पाले में है। कभी भी वहां से नामों की घोषणा हो सकती है। उससे पहले या बाद में राज्य में मंत्रियों के कुछ विभाग बदले जा सकते हैं। कुछ सक्रिय मंत्रियों को महत्वपूर्ण महकमे दिए जा सकते हैं तो कुछ से वापस भी लिए जा सकते हैं। नए मंत्रियों को भी कई महत्वपूर्ण विभागों को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed